Move to Jagran APP

Farmer Protests : कृषि कानूनाें के विराेध में लाडोवाल टोल प्लाजा पर किसानों ने फूंका माेदी सरकार का पुतला

भारतीय किसान यूनियन कादियां ने लाडोवाल टोल प्लाजा पर रविवार को केंद्र सरकार का पुतला फूंका। इस मौके पर बड़ी संख्या में मौजूद किसानों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। यूनियन ने कृषि से सम्बंधित तीनों कानूनों को रद न करने का विरोध जताया।

By Edited By: Published: Mon, 26 Oct 2020 04:25 AM (IST)Updated: Mon, 26 Oct 2020 07:07 AM (IST)
Farmer Protests :  कृषि कानूनाें के विराेध में लाडोवाल टोल प्लाजा पर किसानों ने फूंका माेदी सरकार का पुतला
भारतीय किसान यूनियन कादियां ने लाडोवाल टोल प्लाजा पर विराेध जताया। (जेएनएन)

लुधियाना, जेएनएन। भारतीय किसान यूनियन कादियां ने लाडोवाल टोल प्लाजा पर रविवार को केंद्र सरकार का पुतला फूंका। इस मौके पर बड़ी संख्या में मौजूद किसानों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। यूनियन ने कृषि से सम्बंधित तीनों कानूनों को रद न करने का विरोध जताया।

loksabha election banner

यूनियन के प्रधान हरमीत कादियां ने कहा कि प्रधानमंत्री को देश और किसानों के हितों का ध्यान रखना चाहिए, क्योंकि किसान देश का अन्नदाता है। जब तक केंद्र सरकार किसानों के हितों के बारे में नहीं सोचेगी, विरोध जारी रहेगा। अब वे आरपार की लड़ाई के लिए तैयार हैं। अभी तक तो उनका संघर्ष पंजाब तक सीमित था, लेकिन अब वे दिल्ली में भी केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलेंगे।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.