Move to Jagran APP

मोगा में भाजपा नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय सांपला का घेराव करने पहुंचे संगठन, पुलिस व किसानों में झड़प

नगर निगम चुनाव में पार्टी आब्जर्वर बनाए गए भाजपा नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय सांपला को मोगा में किसानों के विरोध का सामना करना पड़ा। हालांकि सांपला सुरक्षित निकल गए लेकिन पुलिस व किसानों के बीच तीखी झड़प हुई।

By Kamlesh BhattEdited By: Published: Mon, 08 Feb 2021 02:24 PM (IST)Updated: Mon, 08 Feb 2021 03:46 PM (IST)
मोगा में भाजपा नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय सांपला का घेराव करने पहुंचे संगठन, पुलिस व किसानों में झड़प
मोगा में विजय सांपला का घेराव करने पहुंचे किसान। जागरण

जेएनएन, मोगा। नगर निगम चुनाव के लिए मोगा में भाजपा के लिए चुनाव आब्जर्वर बनाए गए पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय सांपला को किसानों के विरोध का सामना करना पड़ा। उनके काफिले को निकालने के लिए किसानों व पुलिस कर बीच हुई धक्का-मुक्की हुई। सांपला सोमवार को शहर के विभिन्न इलाकों में भाजपा प्रत्याशियों के लिए सभा संबोधित कर रहे हैं। जहां उनके कार्यक्रम है पुलिस ने पूरे क्षेत्र को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया है।

loksabha election banner

रामगंज मंडी के लोग पिछले 2 घंटे से बंधक बने हुए हैं। रामगंज मंडी चौराहे की तरफ जाने वाले सभी रास्ते पुलिस ने बैरिकेड लगाकर बंद कर दिए हैं। यहां तक कि इस इलाके में रहने वाले लोग भी अपने दोपहिया वाहनों के साथ घर तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। सिर्फ पैदल ही लोगों को जाने दिया जा रहा है। किसी के किसान होने के संदेह में उसकी पूरी जांच-पड़ताल की जाती है।

भाजपा के नगर निगम मोगा के चुनाव आब्जर्वर विजय सांपला ने दोपहर 12:00 बजे मीडिया के साथ बातचीत की थी। उसके बाद पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर वे दोपहर करीब 1:30 बजे जैसे ही अपने काफिले के साथ रामगंज मंडी स्थित भाजपा प्रत्याशी सोनू अरोड़ा की सभा को संबोधित करने निकले तो वहां डेढ़ सौ की संख्या में भाकियू एकता के जिला सचिव बलौर सिंह के नेतृत्व में मौजूद किसानों ने विजय सांपला का काफिला रोकने का प्रयास किया।

हालांकि सांंपला की गाड़ी काफी आगे निकल चुकी थी। उसके बाद किसान यूनियन ने काफिले में शामिल एक अन्य गाड़ी को रोक लिया। पुलिस बल ने प्रदर्शनकारी किसानों को पीछे धकेलने का प्रयास किया, जिससे पुलिस व किसानों के बीच झड़प हो गई। बाद में काफिला निकल जाने के बाद किसान भी थोड़ी देर नारेबाजी करने के बाद वहां से चले गए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.