Move to Jagran APP

लावारिस पशुओं को लेकर हुए प्रदर्शन से लौट रहे किसान की सड़क हादसे में मौत Ludhiana News

प्रितपाल सिंह भारतीय किसान यूनियन लक्खोवाल का सक्रिय सदस्य था।वह अपने ट्रैक्टर-ट्राली में बेसहारा पशु भर किसानों द्वारा किए जा रहे रोष प्रदर्शन में शामिल होने गया था।

By Vikas KumarEdited By: Published: Sat, 08 Feb 2020 06:47 PM (IST)Updated: Sat, 08 Feb 2020 08:07 PM (IST)
लावारिस पशुओं को लेकर हुए प्रदर्शन से लौट रहे किसान की सड़क हादसे में मौत Ludhiana News
लावारिस पशुओं को लेकर हुए प्रदर्शन से लौट रहे किसान की सड़क हादसे में मौत Ludhiana News

श्री माछीवाड़ा साहिब, जेएनएन। लावारिस पशुओं को लेकर गत दिवस लुधियाना के डिप्टी कमिशनर दफ्तर के सामने किसानों ने प्रदर्शन किया था। प्रदर्शन से वापस लौटते गांव झाड़ साहिब के किसान प्रितपाल सिंह (53) की हादसे में मौत हो गई।

loksabha election banner

प्रितपाल सिंह भारतीय किसान यूनियन लक्खोवाल का सक्रिय सदस्य था। बुधवार को प्रात:काल वह अपने ट्रैक्टर-ट्राली में बेसहारा पशु भर किसानों द्वारा किए जा रहे रोष प्रदर्शन में शामिल होने लुधियाना गया था। किसान प्रितपाल सिंह ने लुधियाना में किसानों के साथ जहाँ बेसहारा पशुओं की समस्या को ले कर प्रदर्शन किया वहां ट्राली में भरे पशु छोड़ सरहिंद नहर के किनारे बनी सड़क से अपने गांव झाड़ साहिब को लौट रहा था। गांव गढ़ी पुल नजदीक तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से ट्रैक्टर-ट्राली को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में ट्रैक्टर-ट्राली पलट गई और चालक किसान प्रितपाल सिंह गंभीर रूप में घायल हो गया। घायलावस्था में धियाना फोर्टिस अस्पताल दाखिल करवाया गया। जहां उपचाराधीन कुछ घंटे बाद ही वह दम तोड़ गया। घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।

किसान प्रितपाल सिंह का शुक्रवार को गांव झाड़ साहिब में अंतिम संस्कार कर दिया गया जहां परिवार के साथ दुख का प्रगटावा करने के लिए यूनियन प्रधान अजमेर सिंह लक्खोवाल और महा सचिव हरिंदर सिंह लक्खोवाल ने शमूलियत की। उन्होंने इसे किसान यूनियन को पूरा न होने वाला घाटा बताया। हवलदार हरविंदर सिंह घुम्मन ने बताया कि ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। चालक सुमनदीप सिंह निवासी फतेहपुर थाना चमकौर साहिब के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.