Kidnapping In Ludhiana: युवती को भगा ले गया युवक, परिवार ने मां को कर लिया अगवा; जानें मामला
Kidnapping In Ludhiana इडब्ल्यूएस कालोनी निवासी युवक चंडीगढ़ निवासी युवती को भगा ले गया। युवती के परिवार ने अब युवक की मां को अगवा कर लिया। उनकी शर्त यह है कि जब तक उनकी बेटी घर नहीं लौटती वह उसे अपने ही पास रखेंगे।
जागरण संवाददाता, लुधियाना। Kidnapping In Ludhiana: इडब्ल्यूएस कालोनी निवासी युवक चंडीगढ़ की युवती को भगा ले गया। युवती के परिवार ने अब युवक की मां को अगवा कर लिया। उनकी शर्त यह है कि जब तक उनकी बेटी घर नहीं लौटती, वो उसे अपने ही पास रखेंगे। अब थाना डिवीजन नंबर 7 पुलिस ने इडब्ल्यूएस कालोनी निवासी मीनू, चंडीगढ़ निवासी पूनम तथा विक्की के खिलाफ केस दर्ज करके उनकी तलाश शुरू की है। एएसआइ रेशम सिंह ने बताया कि उक्त केस इडब्ल्यूएस कालोनी निवासी सौरव की शिकायत पर दर्ज किया गया।
अपने बयान में उसने बताया कि वो अपने ससुराल घर में ही रहता है। 9 अक्टूबर के दिन उसकी 20 वर्षीय साला आकाश घर में किसी को कुछ बताए बगैर कहीं चला गया। अगले दिन 10 अक्टूबर को मीनू और पूनम उनके घर आईं। उनका कहना था कि आकाश उनकी लड़की को भगा कर ले गया है।
यह भी पढ़ें-Loot In Ludhiana: मेले से लौट रहे बाइक सवार युवक पर तेजधार हथियारों से हमला, अस्पताल में मौत
चंडीगढ़ की रहने वाली है पूनम
आकाश को तलाशने में मदद के लिए वो उसकी मां 52 वर्षीय बबीता को अपने साथ ले गईं। उसके बाद उक्त दोनों महिलाओं ने फोन पर धमकाना शुरू कर दिया कि जब तक उनकी लड़की वापस नहीं आती, वह लोग बबीता को नहीं छोड़ेंगी। रेशम सिंह ने बताया कि पहले महिलाओं का कोई पता ठिकाना नहीं था। मगर मोबाइल लोकेशन से पता चला है कि पूनम चंडीगढ़ की रहने वाली है। बबीता के मोबाइल पर भी बात हुई है। उसने बताया कि वह चंडीगढ़ में है। उसे बरामद करने के लिए पुलिस की एक टीम को भेजा जा रहा है। गाैरतलब है कि शहर में अपहरण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। इसकाे लेकर लाेगाें में राेष पाया जा रहा है।
यह भी पढ़ें-लुधियाना के बाबा दीप सिंह नगर में देह व्यापार के अड्डे पर पुलिस की रेड, अड्डा संचालिका समेत 6 गिरफ्तार