Move to Jagran APP

लुधियाना में फेसबुक फ्रेंड महिला से बोला- पति से दिला दूंगा तलाक, करूंगा शादी, दुष्कर्म के बाद मुकरा

पंजाब के लुधियाना में एक महिला की फेसबुक पर एक व्यक्ति से दोस्ती हो गई। व्यक्ति ने महिला को कहा कि वह उसे उसके पति से तलाक दिला देगा और उससे शादी कर लेगा लेकिन दुष्कर्म के बाद वह शादी से मुकर गया।

By Kamlesh BhattEdited By: Published: Mon, 11 Jan 2021 01:30 PM (IST)Updated: Mon, 11 Jan 2021 01:30 PM (IST)
लुधियाना में फेसबुक फ्रेंड महिला से बोला- पति से दिला दूंगा तलाक, करूंगा शादी, दुष्कर्म के बाद मुकरा
लुधियाना में फेसबुक फ्रेंड ने दिया महिला को धोखा। सांकेतिक फोटो

जेएनएन, लुधियाना।  महिला की पति से अनबन चल रही थी। इसी दौरान महिला की फेसबुक पर एक व्यक्ति से दोस्ती गई। धीरे-धीरे दोस्ती प्यार में बदल गई। फेसबुक फ्रेंड ने महिला से वादा किया कि वह उसे उसके पति से तलाक दिला देगा और फिर उससे शादी कर लेगा। वह उसे होटल में ले गया और संबंध भी बना दिए, लेकिन महिला का कहना है कि वह अब शादी से मुकर रहा है। महिला ने अब व्यक्ति की शिकायत पुलिस में दे दी है। अब थाना डेहलों पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी है।

loksabha election banner

एएसआइ अश्विनी कुमार ने बताया कि उसकी पहचान गिल गांव के गुरु नानक नगर निवासी सतनाम सिंह (31) के रूप में हुई। पुलिस ने पंजाब माता नगर निवासी 40 वर्षीय महिला की शिकायत पर उसके खिलाफ केस दर्ज किया। पीड़ित महिला 15 अक्टूबर 2020 को पुलिस कमिश्नर से मिली थी। अपनी शिकायत में उसने बताया कि उसका उसके पति के साथ झगड़ा चल रहा था।

इस बीच, 2017 में फेसबुक के माध्यम से वो आरोपित के संपर्क में आई। उसने पीड़िता को अपने परिवार के साथ मिलवाया। वहां उसने पीड़िता को भरोसा दिलाया कि वो उसके पति से तलाक कराने के बाद उसके साथ शादी कर लेगा। उसी का झांसा देकर 2017 में उसने पीड़िता को अपने कमरे में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

इसके बाद 2018 में वो उसे शिमला ले गया। वहां भी उसने एक होटल में ले जाकर उसकी मर्जी के विरुद्ध जाकर जबरदस्ती उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में वो शादी कराने से साफ मुकर गया। अश्विनी कुमार ने कहा कि आरोपित की तलाश में उसके ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। जल्दी ही उसे काबू कर लिया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.