लुधियाना के सराफा बाजार में धमाका, आवाज सुनते ही इलाके में फैली दहशत; कई घरों में आईं दरारें
लुधियाना के सराफा बाजार में सोमवार रात बम जैसी वस्तु में धमाका हुआ, जिससे कई घरों में दरारें आ गईं ...और पढ़ें
-1791831324859_m.webp)
मौके पर पहुंची पुलिस, शुरू की जांच। फोटो जागरण
HighLights
लुधियाना के सराफा बाजार में रात में हुआ जोरदार धमाका।
धमाके से कई घरों में आईं दरारें, इलाके में दहशत।
पुलिस सीसीटीवी फुटेज से आरोपी की पहचान कर रही है।
जागरण संवाददाता, लुधियाना। महानगर के सराफा बाजार स्थित नलके वाली गली में सोमवार रात करीब साढ़े दस बजे बम जैसी वस्तु में आग लगाने के बाद जोरदार धमाका हो गया। धमाके की आवाज सुनकर इलाके में अफरातफरी मच गई। लोग घरों से बाहर निकलकर गली में पहुंचे, तो वहां धुआं उठता दिखाई दिया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
सूचना मिलते ही थाना डिवीजन नंबर चार की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। थाना प्रभारी हरपाल सिंह के मुताबिक, घटनास्थल के पास लगे एक सीसीटीवी कैमरे की फुटेज पुलिस को मिली है। इसमें एक युवक फोन पर बात करते हुए गली में आता दिखाई दे रहा है। युवक दीवार के पास कोई बमनुमा चीज रखकर उसमें आग लगाता है और मौके से फरार हो जाता है। उसके जाते ही वहां धमाका हो जाता है।
आरोपित की पहचान के लिए खंगाली जा रही फुटेज
धमाके के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया। पुलिस अब आसपास की गलियों और इलाके में लगे अन्य सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। इसके जरिए युवक के आने और फरार होने के रास्ते का पता लगाने के साथ उसकी पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
फिलहाल धमाके में इस्तेमाल की गई वस्तु की प्रकृति और घटना के पीछे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। पुलिस जांच के बाद ही मामले से जुड़े अन्य तथ्यों का खुलासा हो सकेगा।
