उद्यमियों ने बिगबेन ग्रुप के अंगद को अंतिम श्रद्धांजलि दी
जिले के सबसे युवा उद्यमी बिगबेन ग्रुप के डायरेक्टर अंगद सिंह का वीरवार को निधन हो गया था।
जागरण संवाददाता, लुधियाना : जिले के सबसे युवा उद्यमी बिगबेन ग्रुप के डायरेक्टर अंगद सिंह का वीरवार को निधन हो गया था। उनका अंतिम संस्कार शुक्रवार को माडल टाउन एक्सटेंशन स्थित श्मशानघाट में किया। इस दौरान शहर के उद्योगपति, राजनीतिक, सामाजिक और धार्मिक लोगों ने शिरकत की। कम आयु में ही कई बड़े प्रोजेक्ट लांच करने के साथ युवा उद्यमियों को अलग सोच देने वाले अंगद सिंह के निधन पर हर किसी ने गहरा दुख प्रकट किया। वे कई दिन से डेंगू के कारण अस्पताल में भर्ती थे। अंगद सिंह फेडरेशन आफ इंडस्ट्रियल व कामर्शियल आर्गेनाइजेशन, यूनाइटेड साइकिल व पार्ट्स मैन्यूफैक्चरर एसोसिएशन, चैंबर आफ इंडस्ट्रियल व कामर्शियल अंडरटेकिग सहित कई संगठनों में यंग लीडर फोरम के जरिए इंडस्ट्री के विकास में योगदान दे रहे थे। उनकी आत्मिक शांति के लिए अंतिम अरदास 13 अक्टूबर को दोपहर 12:30 से 1:30 बजे तक माडल टाउन एक्सटेंशन गुरुद्वारा साहिब में होगी। दादा जोगिदर सिंह आहुजा, पिता तेजविदर सिंह व ससुर उपकार सिंह आहुजा के साथ रिशी पाहवा, रवि नारंग, हरजीत सिंह, डीएस चावला, गुरमीत कुलार, हरीश मागो, एसके राय, गुरचरण सिंह जैमको, पंकज शर्मा, महेश इंद्र सिंह ग्रेवाल, रणजीत ढिल्लों, हरभजन सिंह डंग, सुरिदर सिंह चौहान, जसपाल सिंह, गुरमीत सिंह, आरडी शर्मा, प्रवीण गुप्ता, सतनाम सिंह मक्कड़, जसविदर ठुकराल, चरणजीत सिंह विश्वकर्मा, मनमोहन सिंह माटन, रजनीश आहुजा, जस्सी भोगल, टीआर मिश्रा ने ढांढस बंधाया।
जगदीश कनौजिया को दी श्रद्धांजलि संसू, लुधियाना : अखिल भारतीय कनौजिया महासभा के प्रधान विनोद कनौजिया चीकू के चाचा जगदीश कनौजिया का निधन हो गया था। उनकी आत्मिक शांति के लिए रखे पाठ का भोग व रस्म पगड़ी शुक्रवार को पाहवा धर्मशाला उपकार नगर सिविल लाइंस में संपन्न हुई। विभिन्न संस्थाओं की ओर से शोक संदेश को पढ़कर सुनाया गया। शोकसभा में हितेश कनौजिया, राहुल कनौजिया, संजीव कनौजिया बबला, कृष्ण कनौजिया, विनोद कनौजिया बीनी, लीला कनौजिया, उषा कनौजिया, शमा कनौजिया, नीतू कनौजिया, भारती कनौजिया उपस्थित रहे।