Move to Jagran APP

सरकारी स्कूल : प्री-प्राइमरी से पांचवीं तक 12.30 फीसदी बढ़ी इनरोलमेंट

स्कूल शिक्षा विभाग का इन दिनों पूरा प्रयास सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों की इनरोलमेंट बढ़ाने पर है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 07 May 2021 01:30 AM (IST)Updated: Fri, 07 May 2021 01:30 AM (IST)
सरकारी स्कूल : प्री-प्राइमरी से पांचवीं तक 12.30 फीसदी बढ़ी इनरोलमेंट
सरकारी स्कूल : प्री-प्राइमरी से पांचवीं तक 12.30 फीसदी बढ़ी इनरोलमेंट

राधिका कपूर, लुधियाना : स्कूल शिक्षा विभाग का इन दिनों पूरा प्रयास सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों की इनरोलमेंट बढ़ाने पर है। इस प्रयास में जिला लुधियाना पूरा खरा उतर रहा है। बात पिछले साल की करें तो पिछले साल भी इनरोलमेंट के मामले में जिला लुधियाना अव्वल ही था। इस साल टारगेट दोगुना करने का रखा गया है। हर स्कूल ने अभिभावकों को सरकारी स्कूलों की उपलब्धियां बताने की पूरी ताकत झोंकी हुई है। कहीं नुक्कड़ नाटक तो कहीं ई-प्रास्पेक्टस के जरिए सरकारी स्कूलों की विशेषताएं बताई जा रही हैं। खुशी की बात यह है कि अब तक प्री-प्राइमरी से प्राइमरी तक सरकारी स्कूलों में दाखिले में 12.30 फीसद की बढ़ोतरी भी हो चुकी है। अकेले प्री-प्राइमरी की इनरोलमेंट 10.74 प्रतिशत और प्राइमरी की 12.72 प्रतिशत हो गई है। प्राइवेट स्कूलों से 8308 विद्यार्थियों ने सरकारी स्कूलों का किया रुख

loksabha election banner

मिली जानकारी के अनुसार प्री प्राइमरी से पांचवीं कक्षा तक 17011 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया है। इनमें से 83.8 विद्यार्थी प्राइवेट स्कूलों से शिफ्ट हो सरकारी स्कूलों में पहुंचे हैं। इसमें एलकेजी में 368, केजी में 985, पहली में 871, दूसरी में 1215, तीसरी में 1241, चौथी में 1292 और पांचवीं में 2336 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया है।

19 ब्लाक में दाखिले का ब्यौरा

जिला लुधियाना में 19 ब्लाक हैं। अकेले ब्लाक मांगट वन में प्री प्राइमरी से प्राइमरी तक 19.86 प्रतिशत दाखिले में बढ़ौतरी हुई है।

ब्लाक - साल 2020-21 - साल 2021-22- अंतर - प्रतिशत बढ़ौतरी

- मांगट वन - 12474 - 14951 - 2477 - 1986

- समराला - 3960 - 4631 - 671 - 16.94

- लुधियाना टू - 12592 -14575 - 1983 - 15.75

- पक्खोवाल - 4760 - 5459 -699 - 14.68

- मांगट टू - 13607 - 15531 - 1924 - 14.14

- लुधियाना वन - 27914 - 31505 - 3591 -12.86

- माछीवाड़ा वन - 3155 - 3529 - 374 -11.85

- जगराओं - 6758 - 7480 - 722 - 10.68

- माछीवाड़ा टू - 4106 -4527 -421 -10.25

- सिधवांबेट टू - 4143 - 4562 -419 10.11

- दोराहा - 5017 - 5479 - 462 - 9.21

- रायकोट - 5973 - 6522 -549 -9.19

- सुधार - 6072 - 6613 - 541 -8.91

- डेहलों वन - 5032 -5471 -439 -8.72

- सिधवां बेट वन - 4639 - 5040 -401 -8.64

- मांगट तीन 4874 -5265 -391 -8.02

- खन्ना टू - 5532 - 5950 -418 - 7.56

- डेहलों टू - 2809 - 3018- 209- 7.44

- खन्ना वन - 4938- 5258-320- 6.48

कुल - 138355 - 155366 -17011 - 12.30

--------------------

जिला शिक्षा अधिकारी प्राइमरी जसविदर कौर और उप जिला शिक्षा अधिकारी कुलदीप सिंह ने कहा कि विभाग का फोकस सरकारी स्कूलों में इनरोलमेंट बढ़ाने का है जिसके तहत पूरे प्रयास किए जा रहे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.