Move to Jagran APP

आचार संहिता लगने बाद रातों-रात गायब कर दिए राजनीतिक दलों के होर्डिंग

शहर के यूनिपोल हों या फिर अन्य सार्वजनिक जगहें सभी जगह राजनीतिक दलों के होर्डिंग की भरमार थी और निगम अफसर राजनीतिक दबाव में कार्रवाई करने को तैयार नहीं थे।

By Edited By: Published: Mon, 11 Mar 2019 10:25 PM (IST)Updated: Tue, 12 Mar 2019 03:00 AM (IST)
आचार संहिता लगने बाद रातों-रात गायब कर दिए राजनीतिक दलों के होर्डिंग
आचार संहिता लगने बाद रातों-रात गायब कर दिए राजनीतिक दलों के होर्डिंग

जेएनएन, लुधियाना। शहर के यूनिपोल हो या फिर अन्य सार्वजनिक जगह, सभी जगह राजनीतिक दलों के होर्डिंग की भरमार थी। निगम अफसर राजनीतिक दबाव में कार्रवाई करने को तैयार नहीं थे। कई दिनों से सत्ताधारी पार्टी के कुछ नेता खुद को चमकाने के लिए रातों-रात शहर के यूनिपोलो पर अपने होर्डिंग लगा रहे थे। लेकिन लोकसभा चुनाव आचार संहिता लागू होते ही रातो रात शहर में लगे नेताों के होर्डिंग गायब हो गए। अब शहर में लगने वाले हर राजनीतिक होर्डिंग का खर्च संबंधित राजनीतिक दल के खर्चे में जोड़ा जाएगा। शहर में लगे यूनिपोल नगर निगम ने एडवरटाइजमेंट कंपनी के हवाले कर दिए हैं। लेकिन अभी कंपनी ने शहर में काम शुरू नहीं किया। इसकी वजह से सभी यूनिपोल व विज्ञापन साइट खाली चल रही हैं। इसकी वजह से राजनीतिक दलों के नेता अपनी नेतागिरी चमकाने के लिए शहर में अपने होर्डिंग लगा रहे थे।

loksabha election banner

रविवार रात को ही शुरू कर दी थी कार्रवाई

रविवार को चुनाव आयोग ने अधिसूचना जारी की तो नगर निगम तहबाजारी विग ने चारो जोनो में राजनीतिक बोर्ड पर रात को ही कार्रवाई शुरू कर दी थी। नगर निगम के कर्मचारी देर रात तक शहर में होर्डिंग हटाते रहे। निगम अफसरों की मानें तो शहर से ज्यादातर राजनैतिक होर्डिंग हटा दिए गए हैं। इसके अलावा अगर कहीं होर्डिंग रह गए हो तो उन्हें भी जल्दी ही हटा लिया जाएगा। नगर निगम कमिश्नर ने इसके लिए तहजाबारी विग को साफ कह दिया है कि शहर में किसी तरह के राजनीतिक होर्डिंग नहीं होने चाहिए।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.