Move to Jagran APP

लुधियाना में चोरी व लूटपाट करने वाले गिरोह के 8 सदस्य गिरफ्तार, मोबाइल, नगदी व मोटरसाइकिल बरामद

लुधियाना पुलिस ने विभिन्न जगहों पर कार्रवाई करते हुए चोरी व लूटपाट करने वाले गिरोह के 8 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से मोबाइल नगदी व मोटरसाइकिल बरामद किया है। पुलिस ने उनके खिलाफ तीन केस दर्ज करके रविवार उन्हें अदालत में पेश किया गया।

By Rajan Kumar Edited By: Vinay kumarPublished: Sun, 25 Sep 2022 01:43 PM (IST)Updated: Sun, 25 Sep 2022 01:43 PM (IST)
लुधियाना में चोरी व लूटपाट करने वाले गिरोह के 8 सदस्य गिरफ्तार, मोबाइल, नगदी व मोटरसाइकिल बरामद
लुधियाना पुलिस ने चोरी व लूटपाट करने वाले गिरोह के 8 सदस्यों को गिरफ्तार किया है।

जागरण संवाददाता, लुधियाना। लुधियाना पुलिस ने विभिन्न जगहों पर कार्रवाई करते हुए चोरी व लूटपाट करने वाले गिरोह के 8 सदस्यों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से मोबाइल, नगदी व मोटरसाइकिल बरामद हुआ। उनके खिलाफ तीन केस दर्ज करके रविवार उन्हें अदालत में पेश किया गया। जहां से रिमांड हासिल करने के बाद कड़ी पूछताछ की जा रही है। थाना मोती नगर पुलिस ने लूटपाट करने वाले गिरोह के 4 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 350 रुपये की नगदी बरामद हुई।

loksabha election banner

एएसआइ अजमेर सिंह ने बताया कि उनकी पहचान ईडब्ल्यूएस कालोनी निवासी दीपू कुमार, नीरज कुमार, किशन तथा उनके एक अज्ञात साथी के रूप में हुई। पुलिस ने शहीद भगत सिंह कालोनी की गली नंबर 3 निवासी चंदन कुमार की शिकायत पर उनके खिलाफ केस दर्ज किया। अपने बयान में उसने बताया कि वो 24 सितंबर के दिन अपने ममेरे भाई से मिलने के लिए पूना से लुधियाना आया था। शेरपुर चौक से भगत सिंह कालोनी जाने के लिए वो रेलवे लाइन पार कर रहा था। उसी दौरान मोटरसाइकिल पर आए उक्त बदमाशों ने उसे घेर लिया। उसे दात दिखा कर आरोपित उसका मोबाइल फोन और 350 रुपये की नगदी लूट कर फरार हो गए। तफ्तीश के दौरान पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया। 

थाना फोकल प्वाइंट पुलिस ने दात के बल पर लूटपाट करने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से एक मोबाइल फोन बरामद हुआ। एएसआई गुरमीत सिंह ने बताया कि उनकी पहचान मुंडियां कलां के राम नगर स्थित सरकारी फ्लैट्स में रहने वाले सूरज, मोहन लाल तथा मोटू के रूप में हुई। पुलिस ने गांव गोबिंदगढ़ निवासी अमरपाल सिंह की शिकायत पर उनके खिलाफ उक्त केस दर्ज किया। अपने बयान में उसने बताया कि 23 सितंबर की रात वो ड्यूटी से छुट्टी करके अपने घर लौट रहा था। फोकल प्वाइंट फेस-7 स्थित शारू स्टील के पास पहुंचा। उसी दौरान मोटरसाइकिल नंबर पीबी91जे 8723 पर आए तीन बदमाशों ने उसे रोक कर घेर लिया। उस पर दात का वार करके उसका ओपो कंपनी का मोबाइल लूट कर फरार हो गए। छानबीन के दौरान पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया। 

थाना सराभा नगर पुलिस ने चोरी का मोटरसाइकिल बेचने के लिए जा रहे दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से स्पलेंडर मोटरसाइकिल नंबर पीबी07बीएच 7830 बरामद किया गया। एएसआइ जगजीत सिंह ने बताया कि आरोपितों की पहचान गांव गुजरवाल निवासी अमरजीत सिंह तथा हरविंदर सिंह के रूप में हुई। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गांव सुनेत स्थित रेलवे फाटक के पास की गई नाकाबंदी के दौरान दोनों को उस समय काबू किया, जब वो मोटरसाइकिल बेचने के लिए शहर की और जा रहे थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.