Eid Ul Fitr Celebration : लुधियाना में हर्षोल्लास से मनाया ईद उल फितर का त्योहार, मुस्लिम भाईचारे ने शारीरिक दूरी बना नमाज अता की
लुधियाना में मुस्लिम भाईचारे का पवित्र त्योहार ईद उल फितर हर्षोल्लास से मनाया गया। महानगर के दर्जनों मस्जिदों में ईद उल फितर की नमाज अता की गई। इस मौके पर मौलाना हबीबुर्रहमान ने कहा कि ईद का त्योहार भाईचारा और शांति का पैगाम देने का है।
लुधियाना, जेएनएन। लुधियाना में मुस्लिम भाईचारे का पवित्र त्योहार ईद उल फितर हर्षोल्लास से मनाया गया। महानगर के दर्जनों मस्जिदों में ईद उल फितर की नमाज अता की गई, जिसमें सभी नवाजी शारीरिक दूरी बनाकर नमाज अता करने पहुंचे। वहीं पंजाब में जामा मस्जिद में शाही इमाम मौलाना हबीब उर रहमान सानी लुधियानवी ने नामाजियों को नमाज अता करवाया। इस मौके पर मौलाना हबीबुर्रहमान ने कहा कि ईद का त्योहार भाईचारा और शांति का पैगाम देने का है।
यह भी पढ़ें- Ludhiana Vegetable Rate List : ये है शुक्रवार के लिए सब्जियों व फलों की रेट लिस्ट, यहां देखें क्या है भाव
त्योहार मनाने में लोग एक दूसरे को गले मिलते हैं और ईद की बधाई देते हैं। हालांकि इस वर्ष लोग ईद का त्योहार मनाने में सतर्कता बरत रहे हैं। उन्होंने कहा कि शांति और सौहार्द का यह त्योहार पूरे विश्व में मनाया जाता है और लोग खुशी से सेवइयां व मिठाइयां बांटते हैं। वहीं शहर के अन्य मस्जिदों में भी नमाज अता की गई। इसके साथ ही भारी संख्या में लोगों ने अपने घरों में नमाज अता की। महानगर के विभिन्न मस्जिदों राहु रोड नूरी मस्जिद, शिवपुरी मस्जिद, ग्यासपुर अमरजीत सुरेश मस्जिद सहित दर्जनों मस्जिदों में भारी संख्या में मुस्लिम भाईचारे ने शारीरिक दूरी बनाते हुए नमाज अता की और एक दूसरे को बधाई दी है।
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें