Move to Jagran APP

Eid al-Adha 2021: लुधियाना की ऐतिहासिक जामा मस्जिद में ईद-उल-अजहा की नमाज अदा, शाही इमाम ने कही बड़ी बात

Eid al-Adha 2021 शहर में बुधवार काे फील्ड गंज चौक स्थित ऐतिहासिक जामा मस्जिद समेत अन्य सभी मस्जिदों में ईद-उल-अजहा (बकरीद) की नमाज अदा की गई। शाही इमाम पंजाब मौलाना हबीब उर रहमान ने कहा कि आज का दिन नबी हजरत इब्राहीम अलहिस्सलाम की याद में मनाते हैं।

By Vipin KumarEdited By: Published: Wed, 21 Jul 2021 10:33 AM (IST)Updated: Wed, 21 Jul 2021 10:33 AM (IST)
Eid al-Adha 2021: लुधियाना की ऐतिहासिक जामा मस्जिद में ईद-उल-अजहा की नमाज अदा, शाही इमाम ने कही बड़ी बात
लुधियाना में बकरीद की नमाज अदा की। (जागरण)

लुधियाना, जेएनएन। Eid al-Adha 2021: शहर में बुधवार काे फील्ड गंज चौक स्थित ऐतिहासिक जामा मस्जिद समेत अन्य सभी मस्जिदों में मुस्लिम समुदाय ने ईद-उल-अजहा (बकरीद) की नमाज अदा की गई। शाही इमाम पंजाब मौलाना हबीब उर रहमान सानी ने कहा कि आज का दिन अल्लाह के प्यारे नबी हजरत इब्राहीम अलहिस्सलाम की याद में मनाते हैं।

loksabha election banner

उन्होंने इंसानों को यह सबक दिया कि अगर वक्त आए तो अपनी जान से प्यारी चीज भी अल्लाह की राह में कुर्बान करने से ना घबराओ। आज भी अगर देश को जरूरत पड़ी तो मुसलमान कुर्बानी देने को तैयार है। शाही इमाम ने कहा कि आज का दिन बरकत और रहमत वाला है, दुआ कबूल होती है और अल्लाह का हुक्म है कि ईद के दिन गरीबों और जरुरतमंदों की मदद की जाए।

 कैबिनेट मंत्री आशु समेत कई नेताओं ने दी बधाई

कैबिनेट मंत्री श्री भारत भूषण आशु, सांसद रवनीत सिंह बिट्टू, मेयर बलकार संधू, गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब के प्रधान सरदार प्रितपाल सिंह, विधायक सुरिंदर डावर, राकेश पांडे, संजय तलवाड़, कुलदीप सिंह वैद, पूर्व कैबिनेट मंत्री हीरा सिंह गाबड़िया, पार्षद ममता आशु, पूर्व मेयर हरचरण सिंह गोहलवड़िया,, परमिंदर मेहता व पार्षद राकेश पराशर ने बधाई संदेश भेजा। उस्मान लुधियानवी ने कहा कि कुर्बानी के इस दिन हम सब इस संकल्प को दोहराते हैं कि अगर देश और कौम को जरुरत पड़ी तो हम पीछे नहीं रहेंगे। 

यह भी पढ़ें-Raj Kundra Video Case: राज कुंद्रा का पंजाब से है खास कनेक्‍शन, पिता की लुधियाना में थी डाइंग फैक्ट्री

एसीपी सेंट्रल सहित पुलिसर्मी रहे तैनात

गाैरतलब है कि कोविड-19 के चलते बड़ी संख्या में नमाजियों को एकत्रित करने की बजाय 200-200 लोगों को नमाज कई बार अदा करवाई गई। इस अवसर पर पुलिस की ओर से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए और एसीपी सेंट्रल सरदार वरियाम सिंह विशेष तौर पर उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें-Bakra Market in Malerkotla : मालेरकोटला मंडी में पहुंचे 5 हजार से 2 लाख की कीमत के बकरे; पंजाब समेत राजस्थान-हरियाणा से व्यापारी पहुंचे


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.