Move to Jagran APP

इस बार नहीं होगी रामलीला, रामायण पाठ से होगा दशहरा उत्सव का आगाज

कोविड के कारण इस बार शहर की विभिन्न संस्थाओं द्वारा दशहरा उत्सव को लेकर रामलीला का मंचन नहीं किया जा रहा है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 17 Oct 2020 05:30 AM (IST)Updated: Sat, 17 Oct 2020 05:30 AM (IST)
इस बार नहीं होगी रामलीला, रामायण पाठ से होगा दशहरा उत्सव का आगाज
इस बार नहीं होगी रामलीला, रामायण पाठ से होगा दशहरा उत्सव का आगाज

कृष्ण गोपाल, लुधियाना

loksabha election banner

कोविड के कारण इस बार शहर की विभिन्न संस्थाओं द्वारा दशहरा उत्सव को लेकर रामलीला का मंचन नहीं किया जा रहा है। इसकी जगह कमेटियों की ओर से रामायण पाठ किया जा रहा है। भूमि पूजन और रामायण पाठ से दशहरे उत्सव का आगाज होगा।

शहर में कोविड से पहले तक लगभग 17 स्थानों पर रामलीला का मंचन किया जाता रहा है। मगर इस बार श्री रामलीला कमेटी दरेसी, उपकार नगर दशहरा कमेटी, राजगुरु नगर दशहरा कमेटी, अग्र नगर दशहरा कमेटी, ग्यासपुरा दशहरा कमेटी की ओर से रामायण पाठ का आयोजन किया जा रहा है। 25 अक्टूबर को सोशल डिस्टेंसिंग व सीमित सदस्यों के साथ रावण दहन किया जाएगा।

इस बार मास्क, सैनिटाइजर व सोशल डिस्टेंसिग के बीच भक्त रामायण पाठ में शामिल हो सकते हैं। हालांकि उन्हें मास्क पहनना, सोशल डिस्टेैंिसंग का ख्याल रखना होगा। वहीं दशहरे के दिन कमेटी सदस्य रावण दहन करेंगे। सीता माता मंदिर में आज भूमि पूजन से होगा उत्सव का आगाज

शहर की प्राचीनतम कमेटी श्री रामलीला दरेसी की ओर से 17 से 26 अक्टूबर तक दशहरा उत्सव दरेसी के सीता माता मंदिर में मनाया जा रहा है। समारोह का आगाज सुबह नौ बजे श्री रामलीला पंचवटी मैदान पर भूमि पूजन से होगा। शाम चार बजे से पंडित राजेश शर्मा के सानिध्य में रामायण पाठ का आयोजन किया जाएगा। कमेटी सदस्य कमल बस्सी व दिनेश मरवाहा ने कहा कि आठ दिन तक रामायण का पाठ मंदिर में होगा। वहीं 25 अक्टूबर को दशहरे उत्सव के दिन ठाकुर द्वारा से बैंड बाजों के संग सोशल डिस्टेंसिंग के साथ भगवान राम सिंहासन यात्रा का आयोजन ठाकुरद्वारा नौहिरया से किया जाएगा। महंत कृष्ण बावा व महंत गौरव बावा इसकी अगुवाई करेंगे। सुबह 10 बजे शिव मंदिर में रामायण होगा कथा का आगाज

उपकार नगर दशहरा कमेटी की ओर से दशहरे उत्सव का आगाज भूमि पूजन से सुबह नौ बजे किया जाएगा। इस संबंधी कमेटियों सदस्यों द्वारा सेवकों की ड्यूटी लगा दी गई है। चरणजीत सिंह चन्नी और राजू थापर ने कहा कि शनिवार के नवरात्र की शुभ वेला पर रामायण पाठ का आगाज सुबह 10 बजे शिव मंदिर सिविल लाइंस में होगा। पंडित विद्या सागर भगवान राम की पूजा अर्चना करेंगे। चन्नी ने कहा कि रावण इस बार 15 फुट का रावण का पुतला बनाया जा रहा है। समारोह में शामिल होने वालों की संख्या 100 तय की गई है। अन्य जगहों पर भी पाठ करवाने पर बनी सहमति

शहर के विभिन्न संस्थाओं द्वारा इस बार रामलीला का मंचन छोड़ रामायण पाठ कराने की सहमति बनी है। यह सहमति जिला प्रशासन के साथ हुई मीटिग में बनी। इसमें श्री रामलीला कमेटी दरेसी उपकार नगर दशहरा कमेटी, अग्र नगर दशहरा कमेटी, राजगुरु नगर दशहरा कमेटी, ग्यासपुरा दशहरा कमेटी के प्रतिनिधियों ने भाग लिया था। समारोह में शामिल होने वाले सेवकों को मास्क पहनना और सोशल डिस्टेंसिग रखना अनिवार्य होगा। वहीं रावण दहन को लेकर कमेटी को पुख्ता प्रबंध व कम संख्या में लोगों के भाग लेने के लिए आदेश दिए गए हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.