Durga Ashtami 2021: कैबिनेट मंत्री कोटली ने खन्ना के मंदिर कर्मी शिवाला में किया कंजक पूजन
Durga Ashtami 2021 कोटली ने कहा कि महामाई देशवासियों पर अपनी कृपा बनाए रखें। उन्होंने कामना की है कि कोरोना जैसी महामारी से देश पूरी तरह से मुक्त हो जाए। उन्होंने मन्दिर के महंत मनसा गिरी जी महाराज से भी आशीर्वाद लिया।
जागरण संवाददाता, खन्ना (लुधियाना)। Durga Ashtami 2021: पंजाब के कैबिनेट मंत्री गुरकीरत सिंह कोटली ने बुधवार को अष्टमी पूजन के दौरान खन्ना के कर्मी शिवाला मंदिर में कंजक पूजन किया। वे सुबह ही मंदिर पहुच गए और कंजकों का आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके साथ ही उन्होंने मंदिर में माथा भी टेका। कोटली ने कहा कि महामाई देशवासियों पर अपनी कृपा बनाए रखें। उन्होंने कामना की है कि कोरोना जैसी महामारी से देश पूरी तरह से मुक्त हो जाए। उन्होंने मन्दिर के महंत मनसा गिरी जी महाराज से भी आशीर्वाद लिया।
इस अवसर पर कोटली के साथ उनके सियासी सचिव हरिंदर सिंह कनेच, जिला यूथ कांग्रेस प्रधान अमित तिवारी, पार्षद गौरव विजन गिन्नी, तरुण लूम्बा, विशाल बॉबी, जिम्मी मल्होत्रा, नवजोत शोहि, डबलू चंद्रा, सुरिंदर शर्मा, राकेश शर्मा, दिनेश चावला, लविश कपूर व गग्गू आदि मौजूद रहे।
मंगलवार रात रामलीला मंचन में लगवाई हाजिरी
इससे पहले मंगलवार की रात को मंत्री कोटली ने जीटीबी मार्किट में चल रही श्री राम लीला मंचन के दौरान भी हाजरी लगवाई। उन्होंने कहा कि रामायण से हमें माता-पिता की सेवा करने, भाइयों के प्रेम, बुराई पर अच्छाई की जीत के साथ अपना वचन हर हाल में निभाने की शिक्षा मिलती है। उनके साथ ब्लाक कांग्रेस प्रधान जतिंदर पाठक, खन्ना नगर कौंसिल के पूर्व प्रधान विकास मेहता, पार्षद गुरमीत नागपाल, एएस मैनेजमेंट के सचिव नवदीप शर्मा आदि माैजूद थे।
मां दुर्गा के दर्शन को उमड़े श्रद्धालु
जागरण संवाददाता, लुधियाना। नवयुवक दुर्गा पूजा समिति वेस्टर्न माल फिरोजपुर रोड की ओर से विशाल दुर्गा पूजा का आयोजन किया गया है। मंगलवार देर शाम यहां महिला श्रद्धालुओं का भारी संख्या में भीड़ होने से धार्मिक आयोजन रोचक लग रहा था। संस्था के चेयरमैन लक्ष्मण भारती प्रधान राम नाथ टाइगर महासचिव राजेश पटेल कैशियर शंकर साहू प्रधान मनोज जायसवाल पूर्व सचिव हरि बोल यादव पुजारी अतुल चौधरी, अशोक दास एक्टिव मेंबर सुरेश मंडल आदि ने बताया कि वेस्टर्न मॉल के साथ लगते हुडा ग्राउंड में समिति की ओर से 25 वर्षों से पूजा का आयोजन किया जा रहा है।