डॉ. पवन ढींगरा और डॉ. प्राण गुप्ता को किया सम्मानित
संस, लुधियाना : भगवान महावीर सेवा संस्थान की ओर से सिविल लाइंस, कॉलेज रोड में एक सम्मान समारो
संस, लुधियाना : भगवान महावीर सेवा संस्थान की ओर से सिविल लाइंस, कॉलेज रोड में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें समाज की सेवा से जुड़े लोगों को सम्मानित किया गया। जिनमें पोलियो एवं ऑर्थो सर्जन डॉ. पवन ढींगरा (डैएडबी) एवं प्रसिद्ध सेवाभावि डॉ. प्राण गुप्ता को उनकी दुखी हृदय मानव सेवा के लिए संस्थान द्वारा विशेष सेवा रत्न सम्मान दिया गया। संस्थान संस्थापक प्रधान राकेश जैन ने कहा कि डॉ. प्राण गुप्ता पिछले 15 वषरें से जरूरतमंद मरीजों की सेवा के लिए नि:शुल्क सेवाएं दे रहे हैं। संस्थान ने इनके द्वारा जरूरतमंद मरीजों को नि:शुल्क दवाईया देने की सेवा ली हुई है, और वे इस सेवा के जरिए अपने आप को गौरव का अनुभव करते हैं। इसी लड़ी को आगे बढ़ाते हुए संस्थान द्वारा 2007 में प्रथम उत्तर भारत में नि:शुल्क पोलियो ऑप्रेशन करवाने वाली संस्था के मुख्य चीफ सर्जन डा. पवन ढींगरा की सेवाएं निरंतर जारी हैं। उनकी सेवाओं को देखते हुए भूत पूर्व मुख्यमंत्री स. प्रकाश सिंह बादल के साथ साथ पंजाब सरकार के कई मंत्रियों ने उन्हें सम्मानित किया। डॉ. ढींगरा की ओर से आज हजारों पोलियो ग्रस्त मरीज अपने पाव पर खड़े हो चुके हैं। समारोह में दानों डाक्टरों को संस्थान द्वारा सेवा रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर भगवान महावीर सेवा संस्थान उप-प्रधान राजेश जैन, सुनील गुप्ता, पैटर्न सतीश जैन, सुरेश जैन, सन्नी जैन, अंकित जैन, कविता जैन, रजनी जैन, विधुशी जैन, राकेश जैन आदि अन्य उपस्थित थे।