Micro surgery : लुधियाना में निजी अस्पताल के डाक्टर ने माइक्रो सर्जरी से लौटाई मरीज की आवाज
Micro surgery डॉ. रजत ने बताया कि मनदीप सिंह की आवाज पांच महीने पहले से खराब हो गई थी। वह कर्कश आवाज में मुश्किल से बोल पाता था। इसके साथ ही वोकल कार्ड खराब होने के कारण उसे सांस लेने में भी दिक्कत आ रही थी।
लुधियाना, जेएनएन। Micro Surgery : पिछले पांच महीने से अपनी आवाज खराब होने से पीड़ित मरीज की फोर्टिस अस्पताल लुधियाना के ईएनटी स्पेशलिस्ट डॉ. रजत भाटिया ने माइक्रो सर्जरी करके उसकी सही आवाज वापस लौटा दी। सर्जरी के कुछ घंटों बाद ही उसे डिसचार्ज भी कर दिया गया।
डॉ. रजत ने बताया कि मनदीप सिंह की आवाज पांच महीने पहले से खराब हो गई थी। वह कर्कश आवाज में मुश्किल से बोल पाता था। इसके साथ ही वोकल कार्ड खराब होने के कारण उसे सांस लेने में भी दिक्कत आ रही थी। उन्होंने उसका संपूर्ण चेकअप करने के बाद एंडोस्कोपिक कॉबलेशन असिस्टेड माइक्रो-लेरिंजल सर्जरी कराने की सलाह दी। मनदीप ने इससे सहमति जता दी।
सर्जरी के कुछ घंटों बाद ही मरीज डिस्चार्ज
इसके बाद उसके विंड पाइप (श्वास नली) में मौजद वोकल कॉर्ड पर 1.5 & 1 इंच का अवरोध बिना किसी ब्लीड या चीरा के सफलतापूर्वक निकाल दिया गया। सर्जरी के कुछ घंटों बाद उसी दिन मरीज को डिस्चार्ज कर दिया गया। इसके बाद उसकी सांस लेने की समस्या ठीक हो गई और उसकी सही आवाज भी वापस आ गई। मनदीप ने बताया कि उसकी आवाज नॉर्मल हो चुकी है और वह बिना किसी परेशानी के सांस ले पा रहा है।