अकाली दल के विकास कार्यों पर कांग्रेसी लगा रहे मुहर : ढिल्लों
शिरोमणि अकाली दल की कोर कमेटी के सदस्यों द्वारा एक मार्च को विधानसभा घेराव के लिए फैसले को सफल बनाने के लिए पार्टी की बैठक जिला प्रधान रणजीत सिंह ढिल्लों की प्रधानगी में गुरमीत सिंह कुलार के कार्यालय में हुई।
जासं, लुधियाना : शिरोमणि अकाली दल की कोर कमेटी के सदस्यों द्वारा एक मार्च को विधानसभा घेराव के लिए फैसले को सफल बनाने के लिए पार्टी की बैठक जिला प्रधान रणजीत सिंह ढिल्लों की प्रधानगी में गुरमीत सिंह कुलार के कार्यालय में हुई। इसमें विधानसभा घेराव के संबंध में पार्टी कार्यकर्ताओं को दिशा निर्देश दिए गए।
ढिल्लों ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने पहले लोगों के साथ वादों की झड़ी लगाई और सत्ता हासिल की, लेकिन अब उन्हें पूरा नहीं किया जा रहा। इसी कारण पार्टी ने जनता के लिए एक मार्च को विधानसभा का घेराव करने का फैसला लिया है, ताकि सरकार को जगाया जा सके। उन्होंने कहा कि पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर कांग्रेस सरकार दोहरा लाभ ले रही है, जबकि सरकार को टैक्स में कमी कर लोगों को राहत प्रदान करनी चाहिए। इतना ही नहीं, शहर में अकाली दल द्वारा करवाए गए विकास कार्यों पर सरकार अपनी मुहर लगाकर लोगों को भ्रम में रख रही है।
मीटिग में जिला अकाली दल के वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे और उन्होंने अपने सुझाव भी दिए। इनमें निगम में नेता प्रतिपक्ष हरभजन सिंह डंग, विजय दानव, पूर्व मेयर हरचरण सिंह गोहरलबड़िया, मुख्तियार सिंह चीमा, कुलदीप सिंह खालसा, जसपाल सिंह ग्यासपुरा, सुरजीत राय, सर्किल प्रधान स्वर्ण सिंह मोहली, मास्टर रणजीत सिंह, अंग्रेज सिंह संधू, सविदरपाल सिंह रितू, बलविदर सिंह एमडी, अंग्रेज सिंह चोहला, निर्मल सिंह बिट्टू, डा. अश्वनी पासी, अशोक मल्होत्रा, बलविदर सिंह घुम्मन, नेक सिंह सेखेवाल, तेजवीर सिंह तेजी, हरजीत सिंह राजा जंग, सरबजीत सिंह गरचा, यादविदर सिंह, कमलजीत सिंह दुआ, कमलजीत सिंह निक्कू, भूपिदर सिंह भिदा आदि उपस्थित रहे।