बुड्ढा दरिया में डेयरी का गंदा पानी डाला, 24 डेयरियों के खिलाफ केस दर्ज
डेयरी कांप्लेक्स में डेयरी का गंदा पानी व गंदगी दरिया में डालने पर पुलिस ने 24 डेयरियों पर केस दर्ज किया है।
संसू, लुधियाना : डेयरी कांप्लेक्स में अपनी डेयरी का गंदा पानी व गंदगी दरिया में डाल कर पानी दूषित करने के आरोप में थाना जमालपुर की पुलिस ने डेयरी वालों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपितों में राम स्वरूप, सतपाल डेयरी, आशु डेयरी, चरणजीत राय डेयरी, हीरा लाल डेयरी, अरोड़ा डेयरी, स्वर्णा गुज्जर डेयरी, संदीप डेयरी, सोनू डेयरी, ललित डवाला, मंगा डेयरी, गुलशन चोपड़ा डेयरी, माडू गुज्जर डेयरी, गोगी गुज्जर डेयरी, राज कुमार डेयरी, सुरिदर रोमी डेयरी, सिद्धू गुज्जर डेयरी, धर्मा गुज्जर डेयरी, मंगल डेयरी, प्रीतम डेयरी, राजिदर सिद्धू डेयरी, काका डेयरी, अशोक डेयरी व ज्ञानचंद डेयरी निवासी ताजपुर डेयरी कांप्लेक्स हैं।
थाना जमालपुर की पुलिस ने यह मामला वरिदर जीत इंचार्ज वातावरण पंजाब इंजीनियर पाल्यूशन कंट्रोल बोर्ड सावित्री कांप्लेक्स ढोलेवाल के बयानों पर दर्ज किया है। शिकायतकर्ता ने बताया कि आरोपितों ने मना करने के बावजूद डेयरी कांप्लेक्स में अपनी डेयरी का गंदा पानी व गंदगी पाइपों के रास्ते दरिया में डाली। इससे वहां का पानी दूषित हुआ। पुलिस ने आरोपितों को नामजद कर जांच शुरू कर दी है।