लुधियाना के रोबिन ने दिल है हिंदुस्तानी के टॉप आठ में बनाई अपनी जगह
शहर का रोबिन सिकंदर इन दिनों स्टार प्लस पर चल रहे दिल है हिंदुस्तानी सीजन टू के टॉप आठ में पहुंच गया है।
लुधियाना (जासं) : शहर का रोबिन सिकंदर इन दिनों स्टार प्लस पर चल रहे दिल है हिंदुस्तानी सीजन टू के टॉप आठ में पहुंच गया है। रोबिन ने शहर का गौरव बढ़ाया है। लुधियाना के न्यू टैगोर नगर का रहने वाला तीस वर्षीय रोबिन सिकंदर बताया कि कंपीटिशन इतना टफ हो चुका है कि घर में बात करने को भी समय नहीं मिल पा रहा है। यहा तक कि वह रात में चार घटे की ही नींद ले पा रहा है। म्यूजिक का वह दिन-रात रियास करने में लगा हुआ है। फिलहाल इस सिंगिंग प्रतियोगिता में शहर के रोबिन के अलावा जालंधर का संजीव भी टॉप आठ में पहुंचा हुआ है। रोबिन बताता है कि जब वह आठ साल का था तब से गायकी कर रहा है। पहले लुधियाना के माता रानी चौक के पास रहने वाली संतोष कुमारी से क्लासिकल सीखा था और अब सरदूर सिकंदर को अपना गुरू मानता है। बॉलीवुड में सुखविंदर सिंह को अपना आइडियल मानने वाले रोबिन का सपना भी बेहतरीन सिंगर बनने का है।
रोबिन ने बताया कि वर्ष 2007 में वह आवाज पंजाब दी सीजन में हिस्सा ले फर्स्ट रनरअप रह चुका है। इसके अलावा कर्मयुद्ध सिंगिंग प्रतियोगिता में हिस्सा ले टीम में जीत हासिल कर चुका है। चंडीगढ़ में दिल है हिंदुस्तानी के हुए आडिशस में वह दौ सौ में से टॉप टेन में पहुंचा था। इसके बाद दिल्ली में आल इंडिया स्तर पर हुए इसी प्रतियोगिता के आडिशस में भी चयनित हो गया। यहीं हुए मेघा राउंड में नव्वे में चयनित हुआ। इसके बाद मुंबई में चले टीवी राउंड में टॉप तीस में भी चुन लिया गया। इसी तरह कड़ी मेहनत व अपनी सिंगिंग से कंपीटिशन राउंड के टॉप तेरह में जगह बनाई। अब वह टॉप आठ में पहुंच चुका है। हाल ही में रोबिन व संजीव ने प्रसिद्ध गायक सुखविंदर सिंह के साथ परफार्म भी किया है।
बचपन से है गाने का शौकीन
रोबिन को बचपन से ही गाने का शौक है। स्कूल व कालेज में तो वह गाता ही था। अब इस मंच पर पहुंच कर शहर का गौरव बढ़ा रहा है। मैंयही कामना करती हूं कि वह दिल है हिंदुस्तानी सीजन टू जीत कर लुधियाना आए।
- कामना, मां मेरा दोस्त जीते
मैं और रोबिन बचपन के दोस्त है। बचपन से ही वह सिंगिंग करता आया है। अब भी जब उसे फ्री समय मिलता है तो वह मुझे फोन करता है।
- गौरव आजाद, दोस्त