Move to Jagran APP

Ram Leela 2022: लुधियाना में रामलीला की धूम, सिंहासन यात्रा में प्रभु श्रीराम-सीता की आरती उतार भक्त धन्य

Ram Leela 2022 शहर में श्री रामलीला कमेटी के तत्वाधान में रामलीला ग्राउंड दरेसी में पांच अक्टूबर को मनाए जाने वाले दशहरा पर्व के उपलक्ष्य में प्रभु श्री राम की सिंहासन यात्रा ठाकुरद्वारा नौहरियां से निकाली जा रही है।

By Krishan Gopal Edited By: Published: Sat, 01 Oct 2022 06:16 PM (IST)Updated: Sat, 01 Oct 2022 06:17 PM (IST)
Ram Leela 2022: लुधियाना में रामलीला की धूम, सिंहासन यात्रा में प्रभु श्रीराम-सीता की आरती उतार भक्त धन्य
Ram Leela 2022: दशहरा पर्व के उपलक्ष्य में प्रभु श्री राम की सिंहासन यात्रा निकाली। (जागरण)

संस, लुधियाना। Ram Leela 2022: श्री रामलीला कमेटी के तत्वाधान में रामलीला ग्राउंड दरेसी में पांच अक्टूबर को मनाए जाने वाले दशहरा पर्व के उपलक्ष्य में प्रभु श्री राम की सिंहासन यात्रा ठाकुरद्वारा नौहरियां से निकाली जा रही है। सिंहासन यात्रा से पहले महंत कृष्ण बावा व महंत गौरव बावा द्वारा ठाकुरद्वारा नौहरियां में प्रभु श्री राम, सीता, लक्ष्मण का पूजन किया गया।

loksabha election banner

सिंहासन यात्रा ठाकुरद्वारा से चौक निक्कमल सर्राफ, चौक वैष्णो देवी, गोशाला रोड, न्यू माधोपुरी पुली, सुंदर नगर, घाटी वाल्मीकि चौक, बाजवा नगर, कल्याण नगर, सर्कुलर रोड से होते हुए राम लीला मैदान पहुंची। सुंदर नगर में समाज सेवक कीमती लाल जैन, बिट्टू जैन, मदन लाल जैन, रणवीर सिंह राणा, सोनू, आदि ने सिंहासन यात्रा का स्वागत पुष्प वर्षा कर किया। वहीं बावा परिवार के विशाल बावा, विनीता बावा, राघव बावा, मौली बावा, विवेक बावा, प्रयाग गुलाटी, जोली, भानु राजा, कुणाल मल्होत्रा, साहिल जैन, ज्योति, कृष्ण शर्मा, दीपक जैन द्वारा प्रभु श्री राम व माता सीता की आरती की।

गुलशन टंडन, अशोक टंडन, सन्नी टंडन, चेतक टंडन, शोनक टंडन, विक्की टंडन , सत्यम मल्होत्रा, अनिकेत मल्होत्रा, लवकेश डंग, तानिया टंडन, दीया, राहुल सूरी, शिवम मल्होत्रा, निकित ने खाने पीने के स्टाल लगाकर सिंहासन यात्रा का स्वागत किया।

इस अवसर पर विधायक चौधरी मदन लाल बग्गा, राजेश मल्होत्रा, पार्षद पति अनिल मल्होत्रा, पार्षद पुत्र नमन शर्मा, पुष्पिंदर भनोट ने भाग लेकर प्रभु श्री राम का आशीर्वाद प्राप्त किया। दिनेश मरवाहा, कमल बस्सी ने सभी को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

ये रहे माैजूद

दरेसी के रामलीला मैदान में सीता हरण प्रसंग का वर्णन किया गया। इस अवसर पर दिनेश मरवाहा, कमल बस्सी, किरण भल्ला, गुलशन टंडन, अनिल जगोता, रमन अग्रवाल, बलदेव गुप्ता, वेद भंडारी, राकेश जैन, दिनेश जैन, सुखराम महाजन, संदीप मरवाहा, मोहित जैन, डा.सुनील सैनी, अनिल जैन आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें-Patiala Famous Tourist places: सर्दियाें में जरूर घूमें शाही शहर के ये 5 टूरिस्ट स्पाट, आना-जाना बेहद आसान


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.