Move to Jagran APP

सावन के अंतिम सोमवार पर शिव भक्तों ने भोलेनाथ का किया जलाभिषेक, मंदिरों में उमड़ी भीड़ Ludhiana News

सावन माह के अंतिम सोमवार पर नीलकंड महादेव मंदिर सुभाष नगर टूटियां वाला मंदिर श्री दुर्गा माता मंदिर सहित विभिन्न मंदिरों में भोले का दर्शन करने के लिए भक्त पहुंचे।

By Sat PaulEdited By: Published: Mon, 12 Aug 2019 11:52 AM (IST)Updated: Mon, 12 Aug 2019 11:52 AM (IST)
सावन के अंतिम सोमवार पर शिव भक्तों ने भोलेनाथ का किया जलाभिषेक, मंदिरों में उमड़ी भीड़ Ludhiana News
सावन के अंतिम सोमवार पर शिव भक्तों ने भोलेनाथ का किया जलाभिषेक, मंदिरों में उमड़ी भीड़ Ludhiana News

लुधियाना, जेएनएन। सावन महीने के अ‍ंतिम सोमवार को शिव मंदिरों में भारी संख्या में उमड़े शिव भक्तों ने भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की काफी उमड़ी। जिन लोगों ने सावन के व्रत रखे हैं, उन सभी ने मंदिरों में पहुंच कर पूजा-अर्चना की। भक्तजन दूध, शहद, घी, दही, गंगाजल आदि से भोलेनाथ का अभिषेक करते दिखे। महानगर के प्राचीन संगला शिवाला मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की कतारें लगनी शुरू हो गई। इस दौरान सारा शिवालय में हर-हर महादेव, ओम नमो शिवाय के जयघोष से गूंजते सुनाई दिए।

loksabha election banner

सावन के अंतिम सोमवार को काली माता मंदिर हंबड़ा रोड में पुजारियों ने  मंत्रोच्चारण के साथ पूजन करवाया। पुजारियों का कहना हैकि भगवान शंकर सर्व कल्याणकारी देव के रूप में प्रतिष्ठित हैं। उनकी पूजा, अराधना समस्त मनोरथ को पूर्ण करती है। हिंदू धर्मशास्त्रों के मुताबिक भगवान शिव का दर्शन, पूजन एवं अभिषेक करने से सभी मनोकामनाएं शीघ्र ही पूर्ण होती हैं। इसके अलावा नीलकंठ महादेव मंदिर सुभाष नगर, टूटियां वाला मंदिर, श्री दुर्गा माता मंदिर सहित विभिन्न मंदिरों में काफी संख्या में भक्त भोले का दर्शन करने के लिए पहुंचे और सुख-समृद्धि की कामना की।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.