Move to Jagran APP

लुधियाना में पंजाब राज दलित विकास बोर्ड का प्रतिनिधिमंडल मेयर संधू से मिला, दर्जा चार कर्मियों की समस्याओं के हल की मांग

पंजाब राज दलित विकास बोर्ड का प्रतिनिधिमंडल नगर निगम मेयर बलकार सिंह संधू से दर्जा चार के कर्मचारियों की समस्याओं को हल करने के संबंध में मिला। संधू ने शिष्टमंडल को भरोसा दिलाया कि आपकी जायज मांगे पंजाब सरकार से जल्द ही बात करके हल की जाएंगी।

By Vinay KumarEdited By: Published: Fri, 18 Jun 2021 12:47 PM (IST)Updated: Fri, 18 Jun 2021 12:47 PM (IST)
लुधियाना में पंजाब राज दलित विकास बोर्ड का प्रतिनिधिमंडल मेयर संधू से मिला, दर्जा चार कर्मियों की समस्याओं के हल की मांग
पंजाब राज दलित विकास बोर्ड का प्रतिनिधमंडल मेयर संधू से मिलते हुए।

लुधियाना, जेएनएन। पंजाब राज दलित विकास बोर्ड पंजाब सरकार के चेयरमैन समय सिंह बिरला की अध्यक्षता में नगर निगम मेयर लुधियाना बलकार सिंह संधू से एक शिष्टमंडल दर्जा चार के कर्मचारियों की समस्याओं को हल करने के संबंध में मिला। इस अवसर पर  सीनियर डिप्टी मेयर श्याम सुंदर मल्होत्रा, सीनियर कांग्रेसी नेता अजय सिद्धू, चंद्रशेखर सहोता, अरविंद भट्टी, प्रदीप बिरला, सुरेंद्र कल्याण, मदन लाल जोशी, निर्मल केडा, बाबा गुरबचन सिंह, जसवीर गिल, राकेश चावरिया संयुक्त तौर पर सभी कार्यकर्ताओं ने संधू से मांग की है कि जो पुराने समय से सफाई कर्मचारी, सीवरमैन एवं अन्य दर्जा चार कर्मचारियों को पहल के आधार पर पक्का किया जाए। संधू ने शिष्टमंडल को भरोसा दिलाया कि आपकी जायज मांगे पंजाब सरकार से जल्दी ही बात हल की जाएंगी।

loksabha election banner

यह भी पढ़ें-  लुधियाना में हेल्पफुल एनजीओ के फाउंडर को सम्मानित किया

समाज सेवा में जुटी हेल्पफुल एनजीओ वेलफेयर सोसाइटी के फाउंडर सदस्यों को आज महानगर की सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों द्वारा सम्मानित किया गया। वीरवार को फाउंटेन चौक के करीब भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा के सहकार्यालय में जगन्नाथ रथ यात्रा कमेटी के उपप्रधान विपन सुद काका, समाज सेवा कार्य में प्रमुख सुरेंद्र नैयर बिट्टू, लुधियाना यंग समाज के योगेश हैप्पी सचदेवा, दयानंद मेहता ने हेल्पफुल एनजीओ के फाउंडर सदस्य दीपक गर्ग व विनय नागपाल जी को उनके द्वारा समाज में मेडिकल व जनरल सेवाओं के लिए सम्मानित किया। इस अवसर पर एनजीओ के संस्थापक दीपक गर्ग जी ने बताया कि उनके द्वारा पिछले करोना काल में भी और इस बार भी हमने बढ़-चढ़कर सेवा कार्य किए। हमने 40 के करीब आक्सीजन कंसंट्रेट व आक्सीजन सिलेंडर एनजीओ की तरफ से मंगवा कर जरूरतमंद परिवारों को उनके घरों में या वही हमारे कार्यालय से भी ले जा रहे हैं समय-समय पर हम विद्यार्थियों को उनकी स्कूल फीस पुस्तकें इत्यादि भी ले कर दे रहे हैं। इस अवसर पर रथयात्रा के उप प्रधान विपन सुद काका ब सुरेंद्र नयर बिट्टू ने कहा कि एनजीओ हमें जो भी सेवा कार्य करने में सेबा लगाएंगे हम हर समय संस्था के साथ खड़े हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.