Move to Jagran APP

दीपमाला कर बनेंगे गौरवशाली इतिहास के गवाह

लंबे समय का इंतजार बुधवार को खत्म हो जाएगा।

By JagranEdited By: Published: Wed, 05 Aug 2020 02:18 AM (IST)Updated: Wed, 05 Aug 2020 02:18 AM (IST)
दीपमाला कर बनेंगे गौरवशाली इतिहास के गवाह
दीपमाला कर बनेंगे गौरवशाली इतिहास के गवाह

संस, लुधियाना : लंबे समय का इंतजार बुधवार को खत्म हो जाएगा। जब अयोध्या में राम निर्माण के लिए पांच अगस्त को भूमि पूजन ऐतिहासिकता का गवाह बनेगा। प्रत्येक देशवासी को इस महान घड़ी का बेसब्री से इंतजार था। बुधवार को राम मंदिर का निर्माण बेहद भव्य होगा और यह दुनिया के आठवें अजूबों के तौर पर जाना जाएगा। श्री राम जन्म भूमि मंदिर निर्माण व भूमि पूजन को लेकर शहरवासियों में भारी उत्साह है। हिदू संस्थाओं द्वारा भव्य उत्सव मनाने को लेकर तैयारी कर ली है। दीपोत्सव के लिए सभी वर्ग एकजुटता दिखाएंगे। इस संबंध में शहर के बुद्धिजीवियों ने विचार व्यक्त किए।

loksabha election banner

हर कोई घर में जलाए एक दीप

राकेश बजाज, संजय महेंद्रु बंपी, कृष्ण चंद गुप्ता ने कहा कि राम जन्म भूमि पर भव्य मंदिर का निर्माण सभी चाहते थे, क्योंकि भगवान राम एक जाति, मजहब और क्षेत्र का प्रतिनिधित्व नहीं करते थे, वह तो सबके लिए समान थे। घर, परिवार, समाज व राष्ट्र की मर्यादाओं को स्थापित करने पर उन्हें मर्यादा पुरुषोत्तम कहा गया है। अयोध्या में भूमि पूजन के दौरान लोगों को घरों में घी के दीये जरूर जलाने चाहिए।

करोड़ों लोगों का सपना हो रहा पूरा

केके सूरी, कुलदीप जैन सुराणा, अरुण जैन ने कहा कि राम मंदिर देखना करोड़ों देशवासियों का सपना था जो पूरा होने जा रहा है। राम मंदिर पर्यटन को बढ़ावा देगा, वहीं मंदिर में देश विदेश व प्रत्येक्ष क्षेत्र से लोग आकर्षित होंगे। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम के जन्म व उनके सिद्धांतों के महत्व के बारे में और जानकारी मिलेगी। यह एक ऐतिहासिक क्षण है जिस पर सभी भारतीयों को गर्व होना चाहिए।

देश में आएगी खुशहाली

प्रेमचंद जैन, रिशी जैन, निशांत सूद, चेतन बवेजा ने कहा कि जब भव्य मंदिर बन जाएगा तो मर्यादा, समन्वय और स्वाभिमान का संदेश मिलेगा। रामलला के भव्य मंदिर निर्माण से देश में खुशहाली आएगी। हम सौभाग्यशाली पीढ़ी है कि इस गौरवगाथा के साक्षी बन रहे है। ऐसे में भूमि पूजन वाले दिन दीपमाला जैसा माहौल बनाना हम सभी का कर्तव्य है। सभी इस दिन घरों में दीपमाला जरूर करें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.