ढंडारी खुर्द शिव मंदिर कमेटी में दीपक प्रधान नियुक्त
ढंडारी खुर्द प्रेम नगर में शिव मंदिर कमेटी की ओर से रविवार शाम को बैठक की।
संसू, लुधियाना : ढंडारी खुर्द प्रेम नगर में शिव मंदिर कमेटी की ओर से रविवार शाम को बैठक की। इसमें नई कमेटी बनाई गई। समूह इलाकावासियों के सहयोग से नए प्रधान और मेंबरो का गठन किया। इस दौरान प्रधान दीपक सोनी, उप प्रधान कमलेश्वर कुशवाहा, कैशियर सुजीत शर्मा, चेयरमैन अशोक सिंह, सेक्रेटरी संतोष कुमार, उप सेक्रेटरी राजीव गुप्ता, सलाहाकर अशोक यादव, उप सलाहकार रमेश कुमार, मीडिया सलाहकार मनोज दुबे को चुना गया। मेंबरों में प्रदीप कुमार, प्रवेश दुबे, प्रदीप शर्मा, मूलचंद, अभी मिश्रा, सत्यम बिहारी, रोहित भारद्वाज, डॉ. पाठक, विजय इलेक्ट्रॉनिक्स, रोहित जायसवल, रणजीत सिंह, पंकज कुमार, मंजेश यादव, मनोज शर्मा, हरेंद्र कुशवहा, शिव धनी, पिटू स्टूडियो, शैलेन्द्र, मनीष, विपुल, प्रभु पण्डित, उपेंद्र यादव मौजूद रहे।
नवीन गर्ग लॉयन क्लब रायकोट के प्रधान नियुक्त जेएनएन, रायकोट : कल देर रात लायन भवन में सर्वसम्मति के साथ नवीन गर्ग को क्लब के आगामी 2 वर्ष के लिए प्रधान चुना गया। इनके साथ ही दीपक जैन को सचिव व कपिल गर्ग को खजांची भी चुना गया। सभा को संबोधित करते हुए पूर्व प्रधान डॉक्टर रमणीक देओल और सचिव संदीप शर्मा ने अपने संबोधन में क्लब के सभी सदस्यों का सहयोग करने के लिए धन्यवाद किया, साथ ही उन्होंने आगामी 2 वर्ष के लिए चुने गए प्रधान नवीन गर्ग को शुभकामनाएं भी दी। डॉ. रमणीक देओल ने बताया किी क्लब के 33 साल के इतिहास में उनके कार्यकाल में 51 लोक भलाई के कैंप लगाए गए। यह अब तक का सर्वश्रेष्ठ रिकॉर्ड है। क्लब की तरफ से केके शर्मा और डॉ स्वर्ण सिंह संधू ने उनके इस कार्य के लिए प्रशंसा की। वहीं नई टीम को भी उनसे प्रेरणा लेते हुए और बढि़या करने के लिए प्रोत्साहित किया। इस मौके पर नए प्रधान नवीन गर्ग व उनकी टीम को हार पहनाकर सभी सदस्यों ने स्वागत किया। इस मौके पर पवन कुमार, डॉ. दुर्गेश शर्मा, कुलवंत सिंह, डॉक्टर विशाल जैन, मीनू जैन, हीरालाल बंसल, मुकेश गुप्ता, डॉ. नरेश गोयल, केके शर्मा, मनोज जैन, सुशील कुमार, बीआर शर्मा, सुभाष पासी, बलदेव खुराना, डॉ. एसएस संधू, कृष्ण कुमार, विक्रमजीत बंसल, मोहित गुप्ता, राजिदर गोयल हाजिर रहे।