विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 08, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बहू ने पति और बच्चों संग ससुराल के बाहर खुले में जमाया डेरा

By Ankit KumarEdited By:
Published: Thu, 08 Jun 2017 04:20 PM (IST)Updated: Fri, 09 Jun 2017 08:27 AM (IST)

सुंदर नगर इलाके में बहू और ससुराल वालों की ऐसी ठनी की मामले को शांत कराने में पुलिस के भी ...और पढ़ें

बहू ने पति और बच्चों संग ससुराल के बाहर खुले में जमाया डेरा
बहू ने पति और बच्चों संग ससुराल के बाहर खुले में जमाया डेरा

जेएनएन, लुधियाना। सुंदर नगर इलाके में ससुराल द्वारा घर से निकाले जाने के बाद महिला धरने पर बैठ गई। वह घर के बाहर ही अपने पति, दो बेटियों व बेटे के साथ धरने पर बैठी। धरनास्थल पर प्रदर्शनकारियों ने बेड, टेबल, कुर्सियां और रसोई भी बनाई, लेकिन बाद बड़ा बवाल हुआ। बुधवार को जब दोनों पक्षों में विवाद बढ़ा तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। थाना दरेसी व चौकी सुंदर नगर की पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

आरोप लगाते हुए सुखविंदर कौर ने बताया कि उसकी शादी 20 साल पहले गोपाल दास से हुई थी। उनकी दो बेटियां और एक बेटा है। ससुराल से अक्सर किसी न किसी बात को लेकर झगड़ा रहता है। वह दो महीने पहले परेशान होकर बच्चों के साथ मायके चली गई थी।

यह भी पढ़ें: तलाकशुदा महिला को युवक ने फंसाया जाल में, तीन बार कराया गर्भपात

मामला बढ़ने के बाद धरना देने वाली महिला को सिलेंडर की गैस निकालने से रोकते लोग।

कुछ दिन पहले पता चला कि ससुराल ने उसके पति को भी घर से बाहर निकाल दिया है। उसके बाद वह बच्चों के साथ पति के पास चली गई और वह ससुराल के घर के बाहर ही रहने लगी। सुखविंदर का आरोप है कि उसके ससुराल पक्ष का कहना है कि उसके पति को भी बेदखल कर दिया गया है। जिसके विरोध में वे धरना लगाकर बैठ गए हैं। परिजनों व मोहल्ले वालों ने भी उनका साथ दिया।

मौके पर पहुंची पुलिस से बहस करती धरना देने वाली महिला।

बुधवार को दोनों पक्षों में खींच-तान तेज हो गई। इस दौरान महिला ने गुस्से में सिलेंडर की गैस लीक करने का भी प्रयास किया। सुचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। पीड़ित पक्ष का आरोप था कि पुलिस को कई बार शिकायत की, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। उन्होंने कहा कि जब तक उन्हें इंसाफ नहीं मिल जाता, वो इसी तरह से धरने पर बैठे रहेंगे। ऐसे में देर रात तक दोनों पक्षों में समझौते के लिए मीटिंगें चलती रहीं।  

यह भी पढ़ें: ससुर ने किए रिश्ते तार-तार, बहू को बनाया हवस का शिकार
 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।