डांसर ने सहेली की न्यूड वीडियो उसके मंगेतर को दिखाई, लड़की ने काटी कलाई की नस
सिविल अस्पताल में दाखिल लड़की ने बताया कि उसकी शादी 27 फरवरी को होने जा रही है। सहेली ने उसकी न्यूड वीडियो बनाई थी। इसे दिखाकर वह शादी रोकने की कोशिश कर रही है।
खन्ना (लुधियाना), जेएनएन। एक डांसर ने अपनी ही डांसर सहेली को नशीली चीज पिलाकर उसकी न्यूड वीडियो बनाकर उसके मंगेतर को दिखा दी। इससे परेशान पीडि़त लड़की ने अपने कलाई की नस काटकर आत्महत्या करने की कोशिश की। समय रहते अस्पताल ले जाने की वजह से उसकी जान बच गई। पुलिस अब मामले की जांच कर रही है।
अस्पताल में उपचाराधीन लड़की ने बताया कि पिछले काफी समय से वह अपनी सहेली के साथ बिहार के विभिन्न शहरों में डांसर के रूप में शो करने जाती थी। इस दौरान एक दिन उसके सिर में तेज दर्द उठा। उसकी सहेली ने उसे दर्द निवारक दवाई दे दी। दवा खाने के बाद वह नशे की हालत में आ गई। जब वह नहाने के लिए बाथरूम में गई तो इसी बीच उसकी सहेली ने उसकी न्यूड वीडियो बना ली। खन्ना पहुंचने पर उसने उसके मंगेतर को फोन करके अपने घर बुलाया और उसकी न्यूड फिल्म दिखा दी। लड़की ने बताया कि उसकी शादी 27 फरवरी को होने जा रही है।
लड़की ने आरोप लगाया कि उसकी सहेली ने कहा कि उसके पास पांच न्यूड वीडियो हैं। वह इसी शर्त पर उन्हें डिलीट करेगी जब वह अपनी शादी को स्थगित कर देगी। इसी कारण वह डिप्रेशन में चली गई थी। उसने चाकू से अपनी कलाई की नस काट ली। इस संबंध में एसएचओ सिटी 2 हरविंदर सिंह ने कहा कि अभी मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें