यहां 180 साइकिलिस्टों ने निकाली रैली, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
लुधियाना के 180 साइकिलिस्टों ने 30 किलोमीटर तक रैली निकालकार लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। रैली सुबह छह बजे से शुरू हुई।
जागरण संवाददाता, लुधियाना। शहर के 180 साइकिलिस्टों ने रविवार की सुबह तीस किमी की राइड से सेहत संभाल और पर्यावरण सरंक्षण का संदेश दिया। यूनाइटेड साइकिल एंड पार्टस मैन्यूफेक्चरर एसोसिएशन (यूसीपीएमए) और राइड एशिया की ओर से आयोजित इस साइकिल रैली में बतौर मुख्य मेहमान मेयर बलकार सिंह मुख्य रुप से उपस्थित हुए। उन्होंने साइकिलिस्ट को झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि साइकिल की हमारी जीवन में अहम महत्ता है। इसे हम बतौर ट्रांसपोर्टेशन इस्तेमाल करने के साथ-साथ सेहत संभाल और पर्यावरण सरंक्षण में अहम योगदान दे सकते हैं।
रैली सुबह छह बजे यूसीपीएमए से आरंभ होकर गांव गिल और कैंड पुल से होकर दोबारा यूसीपीएमए कार्यालय में आकर संपन्न हुई। यूसीपीएमए प्रधान इंद्रजीत सिंह नवयुग ने कहा कि साइकलिंग को प्रमोट करने के लिए एसोसिएशन की ओर से समय समय पर ऐसी एक्टीविटी आयोजित की जाती है। जो भविष्य में भी जारी रहेगी। राइड एशिया के डायरेक्टर जीएस ढिल्लों ने कहा कि हमारा मकसद साइकिल को विश्वभर में अग्र्रसर करना है। इसके लिए भारतीय साइकिल इंडस्ट्री के साथ मिलकर समय समय पर ऐसे आयोजन करवाए जाएंगे। इस दौरान संजीव सग्गड़ की ओर से दस फीट की साइकिल चलाई गई। जो सबके लिए आकर्षण का केंद्र रहा।
इस दौरान अवतार सिंह भोगल, राजेश कालड़ा, जगतवीर सिंह बिïट्टू, राजीव जैन, रजिंदर सिंह पप्पू, सतनाम सिंह मक्कड़, रजिंदर सिंह सरहाली, अछरू राम गुप्ता, गुरचरण सिंह जैमको, सतिंदर सिंह एटम, चमनलाल गुप्ता, रमेश गोयल, राजेश बांसल, हरप्रीत सिंह, मनमोहन सिंह भोगल उपस्थित रहे।