लुधियाना में आग लगने से साइकिल फैक्टरी ध्वस्त, कई लोग घायल
पंजाब के लुधियाना में आज सुबह एक साइकिल फैक्टरी में भीषण आग लग गई। इससे फैक्टरी की इमारत ध्वस्त हो गई।
लुधियाना, जेएनएन। पंजाब के लुधियाना की एक साइकिल फैक्टरी में शुक्रवार सुबह आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि फैक्टरी की इमारत ध्वस्त हो गई। इस घटना में कई लोग घायल हो गए। फैक्टरी शहर के 5 फोकल प्वांइट क्षेत्र में है। इस घटना से हडकंप मच गया। आग पर काबू पाने में अब भी अग्निशमन कर्मी जुटे हुए हैं।
जानकारी के अनुसार 5 फोकस प्वाइंट स्थित इस फैक्टरी में साइकिल के पार्ट्स बनाए जाते थे। सुबह फैक्टरी में कार्य चल रहा था कि अचानक आग लग गई। देखते-देखते आग ने भीषण रूप धारण कर लिया। फैक्टरी में मौजूद कर्मचारियों ने आग को बेकाबू होते देखा तो वे बाहर भागे।
आग ने थोड़ी ही देर में पूरी फैक्टरी को अपनी चपेट में ले लिया। इससे हड़कंप मच गया। लाेगों ने तुरंत घटना की जानकारी फायर ब्रिगेड कर्मियों को दी और थोड़ी देर में फायर बिग्रेड गाडियां मौके पर पहुंचीं। लेकिन, तब आग बेकाबू हो चुकी थी और देखते-देखते पूरी फैक्टरी ध्वस्त हो गई।
इसके बाद अग्निशमन की कर्मी आग पर काबू पाने की कोशिश करते रहे। आग के अन्य इमारतों को अपनरी चपेट में लेने के खतरे के कारण लोग सांसत में पड़े रहे। आग लगने के कारण का अभी पता नहीं चल सका है, लेकिन अनुमान लगाया जा रहा है कि शॉट सर्किट के कारण यह घटना हुई है। बता दें कि लुधियाना में फैक्टरियों में आग लगने की घटनाएं लगातार हो रही हैं। ऐसे में फैक्टरियों की सुरक्षा और अग्निशमने व्यवस्था पर सवाल उठ गया है।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप