लुधियानवियों को भा गई 'लावां फेरे'
एक ही छत के नीचे शादी में होने वाली सभी रस्मों की कलेक्शन।
जासं, लुधियाना : एक ही छत के नीचे शादी में होने वाली सभी रस्मों की कलेक्शन। मौका था, पार्क प्लाजा में आयोजित 'लावां फेरे-2019' प्रदर्शनी का। इस मल्टीनेशनल ब्रांड एग्जीबिशन के जरिए एक ही जगह पर वेडिग ज्वेलरी, वेडिग प्लानिग, डिजाइनर कलेक्शन, डेकोरेशन पैकिग मुहैया करवाए गए हैं। प्रदर्शनी में एलीट क्लास के प्रोडक्ट का बाजार सजा और लुधियानवियों ने जमकर खरीदारी की। प्रदर्शनी को लेकर लोगों में खासा उत्साह दिखा। प्रदर्शनी में शादी की तैयारी में निमंत्रण से लेकर रिटर्न गिफ्ट्स तक सारी रेंज उपलब्ध रहीं। प्रदर्शनी के आखिरी दिन रविवार को जाने-माने डिजाइनर और ब्रांड्स ने लुधियानवियों का मन मोह लिया।
उन्होंने अपने एथनिक ब्राइडल कलेक्शन प्रस्तुत किए। इसके अलावा आर्टिफिशियल लाइट ज्वेलरी ने भी महिलाओं का ध्यान अपनी तरफ खींचा। विटर सीजन में विवाह शादी समारोह करने वाले परिवारों की शॉपिग को आसान बनाने का यह सशक्त प्लेटफार्म रहा। लोगों ने अपने पसंदीदा डिजाइनर गारमेंट्स की खरीदारी की। डिजाइनर्स ने भी आगामी सीजन में फैशन की झलक दिखाने का अच्छा प्रयास किया और लेटेस्ट डिजाइंस को लुधियानवियों की खूब सराहना मिली। लोगों का मानना है कि फैशन प्रदर्शनियों के जरिए बाजार में आ रहे नए ट्रेंड, स्टाइल को करीब से निहारने का बेहतर अवसर मिलता है। इंडो वेस्टर्न ड्रेसेज की कलेक्शन भी
दिल्ली से आई डिजाइनर अनमोल आडवाणी ने कहा कि वह पहली बार लुधियाना आई हैं। प्रदर्शनी में लुधियानवियों का काफी अच्छा रिस्पांस रहा। उन्होंने फ्यूचरिस्टिक पैट्रन विद ट्रेडिशनल टच के साथ इंडो वेस्टर्न ड्रेसेज की कलेक्शन को पेश किया। ऑस्कर गाउन महिलाओं को खूब पसंद आया
जम्मू से आई महिमा और साहिबा ने बताया कि उन्होंने अपने स्टाल पर सेलीब्रिटी गाउन लुधियानवियों के लिए रखे। इसमें ऑस्कर गाउन स्पेशल रहा। अभिनेत्री ऐश्वर्या राय भी इसी तरह का ऑस्कर गाउन पहन चुकी हैं। उनके सेलीब्रेटी गाउन को शहर की महिलाओं ने खूब पसंद किया। ब्राइट कलर का शरारा, डेढ़ लाख का लहंगा
लुधियाना की डिजाइनर गुनीता घई ने कहा कि उनके स्टाल पर ट्रेंड के मुताबिक फेस्टिवल सीजन को देखते हुए ब्राइट कलर के शरारा, गरारा, लहंगा चोली व गाउन प्रस्तुत किए गए थे। इसमें डेढ़ लाख रुपये तक का ब्राइडल लहंगा भी था। वन साइड कैप ड्रेसेज में लहंगा, गाउन
डिजाइनर तनवी जैन ने कहा कि उन्होंने अपने स्टाल पर वन साइड कैप ड्रेसेज की कलेक्शन पेश कीं। इसमें लहंगा, गाउन शामिल थे। सभी में हैंड वर्क था। लोगों की काफी सराहना मिली। उन्होंने कहा कि प्रदर्शनी का बहुत अच्छा रिस्पांस रहा।