Move to Jagran APP

भाजपा प्रदेश महासचिव जीवन गुप्ता के पिता बलदेव कृष्ण पंचतत्व में विलीन

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महासचिव जीवन गुप्ता के पिता बलदेव कृष्ण गुप्ता का शुक्रवार रात को निधन हो गया। शनिवार सुबह बस स्टैंड के नजदीक शमशानघाट में उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अश्वनि शर्मा प्रदेश संगठन मंत्री दिनेश कुमार महासचिव मलविदर सिंह कंग सुभाष शर्मा शिरोमणि अकालीदल के जिला अध्यक्ष रणजीत सिंह ढिल्लों पूर्व कैबिनेट मंत्री महेशइंद्र सिंह ग्रेवाल

By JagranEdited By: Published: Sun, 05 Jul 2020 01:27 AM (IST)Updated: Sun, 05 Jul 2020 01:27 AM (IST)
भाजपा प्रदेश महासचिव जीवन गुप्ता के पिता बलदेव कृष्ण पंचतत्व में विलीन
भाजपा प्रदेश महासचिव जीवन गुप्ता के पिता बलदेव कृष्ण पंचतत्व में विलीन

जागरण संवाददाता, लुधियाना : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महासचिव जीवन गुप्ता के पिता बलदेव कृष्ण गुप्ता का शुक्रवार रात निधन हो गया। शनिवार सुबह बस स्टैंड के नजदीक श्मशानघाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार के समय प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अश्विनी शर्मा व अन्य नेता भी मौजूद थे।

loksabha election banner

बलदेव कृष्ण गुप्ता वर्ष 1997 में बस्सीपठाना से लुधियाना आकर रहने लगे और यहीं पर अपना बिजनेस बढ़ाया। धार्मिक व समाजसेवा की प्रवृति के गुप्ता श्री दुर्गा माता मंदिर जगराओं पुल के अनन्य भक्त थे। सुबह-शाम मंदिर की सेवा और लोगों की भलाई के कार्यो में व्यस्त रहते थे। उनके निधन पर धार्मिक, सामाजिक व राजनीतिक हस्तियों ने शोक व्याप्त किया।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी शर्मा, प्रदेश संगठन मंत्री दिनेश कुमार, महासचिव मलविदर सिंह कंग, सुभाष शर्मा, शिरोमणि अकाली दल के जिला अध्यक्ष रणजीत सिंह ढिल्लों, पूर्व कैबिनेट मंत्री महेशइंद्र सिंह ग्रेवाल, केडी भंडारी, जिला भाजपा अध्यक्ष पुष्पेंदर सिगल, प्रदेश प्रवक्ता अनिल सरीन, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रवीण बांसल, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रोफेसर राजिदर भंडारी, प्रदेश कोषाध्यक्ष गुरदेव शर्मा देबी, प्रदेश सह कोषाध्यक्ष रविदर अरोड़ा ने गुप्ता परिवार के साथ शोक व्यक्त किया। इसके साथ ही रमेश शर्मा, अशोक लूंबा, सुनील मोदगिल, एनके वर्मा, इंद्र अग्रवाल, कांतेन्दु शर्मा, गौरव खुल्लर, हरिदर कोहली, हरदियाल सिंह, पूनम माणिक, रीना जेटली, अरविदर गिल, अनिल सच्चर, विपन महाजन, महेश शर्मा, हर्ष शर्मा, कैलाश चौधरी, कुशाग्र कश्यप, नवल जैन, अरुणेश मिश्रा, संदीप वधवा, अश्विनी बहल, जसदेव तिवारी, दविदर जग्गी, दविदर घुमन, संजीव बांसल, विक्की जग्गी, रोमी मल्होत्रा व नीरज वर्मा ने भी परिवार के साथ शोक जताया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.