Move to Jagran APP

संगरूर में ड्रेन से मिले गोवंश के कटे अंग, बोरियों में भर कर फेंके गए, लोगों में रोष

संगरूर में गोवंश के कटे अंग मिलने से लोगों में रोष पाया जा रहा है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारियों ने पशु पालन विभाग से उनकी सैंपलिंग करा उन्हें दफना दिया है। जिला पुलिस प्रमुख अवनीत कौर ने आरोपितों को जल्द पकड़ने का भरोसा दिया है।

By Vinay KumarEdited By: Published: Fri, 23 Sep 2022 09:41 PM (IST)Updated: Fri, 23 Sep 2022 09:41 PM (IST)
संगरूर में ड्रेन से मिले गोवंश के कटे अंग, बोरियों में भर कर फेंके गए, लोगों में रोष
संगरूर में ड्रेन से गोवंश के कटे अंग बरामद हुए हैं।

संवाद सूत्र, अमरगढ़ (संगरूर)। नजदीकी गांव बनभौरा व ढढोगल के पास ड्रेन से बड़ी मात्रा में गोवंश के कटे अंग मिलने से लोगों में रोष पाया जा रहा है। यह गोवंश बोरियों में डालकर फेंके गए थे। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारियों ने पशु पालन विभाग से उनकी सैंपलिंग करा उन्हें दफना दिया है। मौके पर अधिकारियों के साथ पहुंची मालेरकोटला की जिला पुलिस प्रमुख अवनीत कौर ने प्रत्येक पहलू की बारीकी से जांच करते हुए आरोपितों को जल्द पकड़ने का भरोसा दिया है।

loksabha election banner

मौके पर मौजूद जतिंदर सिंह ने बताया कि वह सुबह अपने खेतों की तरफ चक्कर लगाने गया था। उसने ड्रेन में गोवंश के कटे अंग देखे। इस संबंधी तुरंत कृष्णा गोशाला अमरगढ़ के प्रधान प्रिंस जोशी, अतुल गुप्ता, प्रदीप कुमार को सूचना दी। उन्होंने तुरंत ड्रेन पर जाकर देखा तो करीब 8 पशुओं के कटे अंग बोरियों में भरे हुए थे। कुछ टुकड़े खुले में फेंके गए थे। इसके बाद पुलिस अधिकारियों को सूचित किया गया। पशु पालन विभाग के अधिकारी एसवीओ मिश्र सिंह, डा. बिक्रम कपूर, डा. दविंदर सिंह ने गोवंश के सैंपल लेकर जांच हेतु लैब में भेजे।

इसके बाद थाना मुखी विनरप्रीत सिंह व सीआइए स्टाफ के इंचार्ज गुरप्रीत सिंह ने जेसीबी मशीन के जरिए गोवंश को जमीन में दफन करवाया। मौके पर साथियों समेत पहुंचे शिव सेना पंजाब के उप प्रधान हरीश सिंगला, गोरक्षा दल के प्रधान सतीश कुमार ने कहा कि कुछ शरारती लोग क्षेत्र में धार्मिक भावनाएं भड़काकर माहौल खराब करना चाहते हैं। उन्होंने पुलिस से ऐसे लोगों को बेनकाब कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।

यह भी पढ़ें-  पंजाब के मंत्री अमन अरोड़ा को विदेश मंत्रालय से नहीं मिली जर्मनी जाने की अनुमति, गरमा सकती है राजनीति

यह भी पढ़ें- क्या ज्ञानी हरप्रीत सिंह घुटन महसूस कर रहे हैं? छोड़ सकते हैं श्री अकाल तख्त साहिब का अतिरिक्त कार्यभार


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.