बच्चे को किनारे पर छोड़ नहरी विभाग का कर्मचारी पत्नी के साथ नहर में कूदा
देर शाम सात बजे के करीब नहर विभाग के कर्मचारी गुरप्रीत ¨सह ने अपनी पत्नी के साथ तीन साल के बच्चे को नहर किनारे छोड़ कर नहर में छलांग लगा दी।
जगराओं, जेएनएन। शनिवार को देर शाम सात बजे के करीब नहर विभाग के कर्मचारी गुरप्रीत सिंह ने अपनी पत्नी के साथ तीन साल के बच्चे को नहर किनारे छोड़ कर नहर में छलांग लगा दी। अभी तक इसके संबंध में कुछ भी पता नहीं चल पाया है। सूचना मिलने पर थाना सिटी के प्रभारी इंस्पेक्टर जगजीत सिंह मौके पर पहुंचे।
उन्होंने बताया कि गुरप्रीत सिंह निवासी पठानकोट और उसकी पत्नी मोगा जिले की गांव डाला की रहने वाली थी। दोनों की आयु करीब 27 वर्ष थी। किसी कारणवश दोनों पति पत्नी ने नहर में छलांग लगा दी। गुरप्रीत सिंह की पत्नी के गांव डाला में उसके परिजनों के साथ संपर्क किया गया है। वह पहुंचेंगे तो आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि अभी तक इस दंपती के नहर में छलांग लगाने का कारण पता नहीं चल पाया। वहीं, दंपती की इस तरह की मौत से इलाके में कई तरह के सवाल पैदा कर दिए है।
अज्ञात व्यक्ति का शव मिला
शहर के निरंकारी मोहल्ले में अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। चौकी मिलरगंज पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी एएसआइ शौकीन सिंह ने बताया कि प्लाट में शव पड़े होने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंच कर शव की जांच की। शरीर पर कोई घाव नहीं मिला है। इसकी उम्र 35 वर्ष लगती है। शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के लिए अगले 72 घंटों के लिए सिविल अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया है।