विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 17, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ludhiana Covid/Coronavirus Cases Update: लुधियाना में लॉकडाउन की पाबंदियों से घटने लगा कोरोना संक्रमण, खतरा अभी टला नहीं

By Vipin KumarEdited By:
Published: Mon, 17 May 2021 08:16 AM (IST)Updated: Mon, 17 May 2021 11:10 AM (IST)

Ludhiana Covid/Coronavirus Cases Update रविवार को जिले के रहने वाले 20 संक्रमितों ने दम तोड़ दिया। इनमें से 16 मरीज ...और पढ़ें

रविवार को जिले के रहने वाले 20 संक्रमितों ने दम तोड़ दिया। (सांकेतिक तस्वीर)
रविवार को जिले के रहने वाले 20 संक्रमितों ने दम तोड़ दिया। (सांकेतिक तस्वीर)

लुधियाना, जेएनएन। Ludhiana Covid/Coronavirus Cases Update: जिले में लगाई गई पाबंदियों का अब सकारात्मक असर देखने को मिल रहा है। सख्ती और पाबंदियों की वजह से कोरोना के मामलों में भारी कमी आई है। जिले में तीन दिनों से कोरोना के मामले अब 1000 से 1100 के बीच आ रहे हैं, वहीं संक्रमण दर भी अब घटकर छह फीसद के आसपास रह गई है। 13 मई तक रोजाना कोरोना के 1300 से लेकर 1700 के बीच मामले आ रहे थे और संक्रमण दर भी 20 फीसद पहुंच गई थी। रविवार को जिले में कोरोना के 1037 मामले आए। मई में पहली बार एक दिन में इतने कम मामले आए हैं। नए मामलों में कमी आने से एक्टिव केस भी कम होकर 13 हजार के पास रह गए हैं।

20 ने दम तोड़ा, 52 वेंटीलेटर पर
रविवार को जिले के रहने वाले 20 संक्रमितों ने दम तोड़ दिया। इनमें से 16 मरीज 50 से 80 साल की उम्र के थे, जबकि चार संक्रमित 30 से 45 साल की उम्र के थे। दूसरे जिलों के नौ संक्रमितों ने दम तोड़ा। दूसरी तरफ शहर के अलग-अलग अस्पतालों में 52 मरीज वेंटिलेटर पर हैं। इनमें से लुधियाना के 28 हैं, जबकि 24 दूसरे जिलों के।

लाॅकडाउन न होता तो 25 मई तक रोजाना आते दो हजार मामले
सीएमसी अस्पताल के कम्यूनिटी मेडिसन डिपार्टमेंट के हेंड डा. क्लारेंस जे सैमुअल ने कहा कि वे कोरोना को लेकर पिछले साल से प्रीडेक्टिव माॅडलिंग (लाजिस्टिक माॅडलिंग) कर रहे हैं। वे देख रहे हैं कि मौजूदा समय में कोरोना ट्रेंड क्या है। डिपार्टमेंट की ओर से अभी रोजाना सामने आ रहे कोरोना केसों को एनालिससि करके आकलन किया जाता है कि आने वाले दिनों में क्या स्थिति होगी। अप्रैल के अंत में हमने जो आकलन किया था, उसके मुताबिक यह था कि रोजाना कोरोना के दो हजार मामले आने थे, लेकिन तीन मई को जिले में लाॅकडाउन का निर्णय लिया गया और लोगों के घर से बाहर निकलने पर सख्ती और पाबंदियों को बढ़ा दिया गया।

पाॅजिटिविटी रेट भी घटा

लाॅकडाउन को अब दो सप्ताह से अधिक हो गए हैं। इसके अब बेहद सकारात्मक परिणाम सामने देखने को मिल रहे हैं। पाबंदियों ने रोजाना कोरोना के पांच सौ से सात सौ  केसों कम किए हैं और पाॅजिटिविटी रेट को भी घटाया है। मई के पहले सप्ताह में कोरोना के रोजाना मिलने वाले मामलों का आंकड़ा 1700 तक पहुंच गया। यहीं नहीं, पाबंदियों की वजह से अब हम पीक पर पहुंच गए है, लेकिन खतरा अभी टला नहीं है। कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए लाॅकडाउन को अभी आगे जारी रखना चाहिए।
::::::::::::::::