Move to Jagran APP

बिना सेग्रीगेशन कूड़ा गिराने पर कूड़ा कलेक्टरों व निगम कर्मियों में बहस Ludhiana News

करीब दो घंटे तक दोनों पक्षों में विवाद होता रहा। इसके बाद निगम अफसर पुलिस को लेकर मौके पर पहुंचे। अफसरों के बीच बचाव के बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया।

By Edited By: Published: Wed, 04 Dec 2019 04:30 AM (IST)Updated: Wed, 04 Dec 2019 12:22 PM (IST)
बिना सेग्रीगेशन कूड़ा गिराने पर कूड़ा कलेक्टरों व निगम कर्मियों में बहस Ludhiana News
बिना सेग्रीगेशन कूड़ा गिराने पर कूड़ा कलेक्टरों व निगम कर्मियों में बहस Ludhiana News

लुधियाना, जेएनएन। मोती नगर में सेकेंडरी डंप पर बिना सेग्रीगेशन के कूड़ा गिराने पर कूड़ा कलेक्टर व निगम कर्मी भिड़ गए। दोनों पक्षों में जमकर बहस हुई और कूड़ा कलेक्टरों ने सड़क के बीच में कूड़ा गिरा दिया। वहीं निगम कर्मियों ने साफ कर दिया कि वह जहां मर्जी कूड़ा गिराएं, लेकिन उन्हें बिना सेग्रीगेशन के सेकेंडरी डंप पर कूड़ा गिराने नहीं दिया जाएगा।

loksabha election banner

करीब दो घंटे तक दोनों पक्षों में विवाद होता रहा। इसके बाद निगम अफसर पुलिस को लेकर मौके पर पहुंचे। अफसरों के बीच बचाव के बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया। नगर निगम पिछले छह माह से लोगों को सेग्रीगेशन के लिए जागरूक कर रहा है। कूड़ा कलेक्टरों को भी बार बार सेग्रीगेशन के लिए कहा जा रहा है। इसके बावजूद लोग गीला व सूखा कूड़ा अलग नहीं कर रहे हैं।

मंगलवार को कूड़ा कलेक्टर शेरपुर इलाके से वहां कूड़ा गिराने आए तो निगम कर्मियों ने उन्हें रोक दिया। इस बात को लेकर दोनों पक्षों में जमकर बहस हुई। गुस्साए कूड़ा कलेक्टरों ने सड़क के बीच में कूड़ा गिरा दिया और निगम कर्मियों पर पैसे मांगने के आरोप लगा दिए। मामला बढ़ता देख निगम कर्मियों ने अफसरों को सूचना दी और अफसर मौके पर पहुंच गए। चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर एएस बाजवा ने पुलिस को बुलाया और सड़क पर कूड़ा गिराने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए कहा। बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया।

गीला-सूखा कूड़ा मिक्स होने से सफाई कर्मी परेशान

शेरपुर सौ फुटी रोड पर कूड़े का डंप बना हुआ है। इलाके के लोग कूड़ा उठाने वाले प्राइवेट कर्मियों को सूखा और गीला कूड़ा अलग-अलग करके नहीं दे रहे हैं। इसी कारण डंप पर नगर निगम के कर्मी उन प्राइवेट कर्मियों को मिक्स कूड़ा नहीं फेंकने दे रहे हैं। इससे वे भी परेशान हैं और वे मजबूरन अब सड़क पर ही कूड़ा फेंक रहे हैं। इससे बेसहारा पशु उस कूड़े में मुंह मार रहे हैं। इससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है। वहां पर कूड़ा फैलने राहगीरों को दिक्कत हो रही है। इससे उठने वाली बदबू से हर कोई परेशान है। 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.