Move to Jagran APP

पंजाब में हाशिये पर चल रही भाजपा को आक्सीजन दे गया कांग्रेस सांसद रवनीत बिट्टू का विवादित बयान

पंजाब में किसान आंदोलन के कारण हाशिये पर चल रही भाजपा को कांग्रेस सांसद रवनीत बिट्टू के बयान से संजीवनी मिली है। बिट्टू के बयान के बाद भाजपा सक्रिय हो गई है और कांग्रेस को घेरने का कोई मौका नहीं चूक रही।

By Kamlesh BhattEdited By: Published: Thu, 31 Dec 2020 02:54 PM (IST)Updated: Thu, 31 Dec 2020 02:54 PM (IST)
पंजाब में हाशिये पर चल रही भाजपा को आक्सीजन दे गया कांग्रेस सांसद रवनीत बिट्टू का विवादित बयान
पंजाब में भाजपा को बिट्टू के बयान से मिली संजीवनी। सांकेतिक फोटो

लुधियाना [राजेश भट्ट]। किसान आंदोलन के कारण पंजाब में भारतीय जनता पार्टी पूरी तरह से बैकफुट पर नजर आ रही थी। जहां सभी राजनीतिक दल किसानों के साथ खड़े होने की बात कहकर कृषि कानूनों का विरोध कर रहे हैं, वहीं भाजपा नेता शुरुआत में कानून के फायदे गिनाने की बात करते रहे, लेकिन जैसे जैसे किसान आंदोलन तेज हुआ वैस ही भाजपा नेताओं ने अपनी गतिविधियां रोक ली।

loksabha election banner

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म दिन पर भाजपा ने कार्यक्रम किए तो प्रदेश में भी 31 जगहों पर विरोध का सामना करना पड़ा। इस विरोध के बाद भाजपा कांग्रेस सरकार को घेरने के लिए किसी बड़े मुद्दे की तलाश में थी और भाजपा की इस तलाश को सांसद रवनीत सिंह बिट्टू के बयान ने पूरा कर लिया। बिट्टू के इस विवादित बयान से हाशियेे पर चल रही भाजपा को आक्सीजन मिल गई और भाजपा ने अब आक्रमक तरीके से बिट्टू व कांग्रेस को घेरना शुरू कर लिया।

भारतीय जनता पार्टी पंजाब के प्रधान अश्वनी शर्मा ने लुधियाना में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कहा था कि कांग्रेस सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलेंगे। तब उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया था कि वह किस तरह के कार्यक्रम करके विरोध जताएंगे, लेकिन उसी दिन लुधियाना के सांसद ने दिल्ली में एक विवादित बयान दिया जिसे मुद्दा बनाकर भाजपा ने सांसद व कांग्रेस पार्टी को घेरने की योजना तैयार कर ली।

बुधवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा ने बिट्टू की कोठी के बाहर धरना दिया तो भाजपा जिला ईकाई ने पुलिस को बिट्टू के खिलाफ शिकायत दी। यही नहीं भाजपा अब दो जनवरी को लुधियाना में बिट्टू व कांग्रेस सरकार के खिलाफ एक बड़ी रैली करने जा रहे हैं। जिसमें प्रदेश प्रधान समेत तमाम बड़े नेताओं के शामिल होने की संभावना है। रैली में भाजपा अपना पूरा जोर दिखा सके। इसके लिए प्रदेश स्तरीय नेताओं ने खासकर लुधियाना में मंडल व वार्ड स्तर पर कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें करनी शुरू कर दी हैं।

यही नहीं, भाजपा ने अपने सभी मोर्चों के प्रधानों को भी हिदायतें दी हैं कि वार्ड स्तर से लेकर जिला स्तर तक के सभी कार्यकर्ताओं को कांग्रेस के खिलाफ होने वाले हर कार्यक्रम में बढ़चढ कर हिस्सा लेने के लिए तैयार रखें। भाजयुमो के प्रदेश प्रधान भानू प्रताप तो यहां तक कह चुके हैं कि बिट्टू का जो यह बयान है यह कांग्रेस की सोच को दर्शाता है। अगर कांग्रेस पार्टी इस बयान से सहमत नहीं है तो क्यों पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने इस पर स्पष्टीकरण नहीं दिया और बिट्टू के खिलाफ केस दर्ज क्यों नहीं किया।

रैली की तैयारियों में जुटी भाजपा

भाजपा अब अलग-अलग कार्यक्रमों को लेकर अपने कार्यकर्ताओं को घरों से बाहर निकालने के लिए काम कर रही है। जो पार्टी नेता किसान आंदोलन के कारण अब तक चुप बैठे थे। उन्होंने अब कांग्रेस सरकार के खिलाफ रैलियां करनी शुरू कर दी। लुधियाना में की जा रही रैली को सफल बनाने के लिए जिला कार्यकारिणी ने अलग-अलग स्तर पर बैठकें करनी शुरू कर दी और उन बैठकों में कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाया जा रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.