Move to Jagran APP

राशन घोटाले काे लेकर भाजपा का प्रदर्शन, लॉकडाउन में चहेतों काे गरीबों का राशन बांटने का अाराेप

पंजाब सरकार पर राशन घोटाले का आरोप लगाते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया।

By Edited By: Published: Fri, 10 Jul 2020 05:20 AM (IST)Updated: Fri, 10 Jul 2020 12:21 PM (IST)
राशन घोटाले काे लेकर भाजपा का प्रदर्शन, लॉकडाउन में चहेतों काे गरीबों का राशन बांटने का अाराेप
राशन घोटाले काे लेकर भाजपा का प्रदर्शन, लॉकडाउन में चहेतों काे गरीबों का राशन बांटने का अाराेप

जगराओं, जेएनएन। लॉकडाउन के दौरान पंजाब सरकार पर राशन घोटाले का आरोप लगाते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष गौरव खुल्लर व मंडल अध्यक्ष हनी गोयल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने रोष प्रदर्शन किया। इसके बाद एसडीएम के नाम सुपरिंटेंडेंट सुखदीप कौर को ज्ञापन सौंपा गया।

loksabha election banner

जिला अध्यक्ष ने पंजाब सरकार पर आरोप लगाया कि लॉकडाउन के दारैान केंद्र सरकार द्वारा वितरण के लिए भेजा गया राशन कांग्रेसियों ने अपने चहेतों को बाटा है। बल्कि सरकारी नियमों  के अनुसार यह राशन डिपो पर बांटा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा भेजे गए राशन से जगराओं खाद्य एवं आपूर्ति कार्यालय द्वारा 70000 थैलियां तैयार करवानी थी जिसके एक अधिकारी ने खुलासा किया है कि मुझे उच्च उच्चाधिकारियों की  ओर से 20000 थैलियां कांग्रेस हल्का इंचार्ज को देने का आदेश था।

अधिकारी ने कहा कि हल्के के प्रभारी को 15000 राशन किट और उनके कहने पर एक  मिल मालिक को 5000 राशन किट दिए गए हैं। पार्टी के जगराओं अध्यक्ष ने कहा कि राशन वितरण में हुए घोटाले का जल्द से जल्द सीबीआइ जांच करवाई कर दोषियों को दंडित किया जाए।

उन्होंने पंजाब के फूड सप्लाई मंत्री भारत भूषण आशु से सवाल पूछा कि केंद्र सरकार की ओर से बिना किसी भेदभाव के राशन हर गरीब व जरूरतमंद के लिए आया था। लेकिन पंजाब की कांग्रेस सरकार उस राशन को अपने चहेतों को बांटकर गरीब के हाथ से निवाला छीन रही है पर भारतीय जनता पार्टी ऐसा होने नहीं देगी। उन्होंने कहा कि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा की  अगुवाई में जब तक हर गरीब को राशन मुहैया नही हो जाता तब  तक भाजपा संघर्ष जारी रखेगी।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.