लुधियाना में कांग्रेस की जीत पर खन्ना में जश्न का माहौल
नगर निगम लुधियाना चुनावों में कांग्रेस की शानदार जीत पर खन्ना में जश्न क
By Edited By: Published: Tue, 27 Feb 2018 07:13 PM (IST)Updated: Wed, 28 Feb 2018 10:47 AM (IST)
जागरण संवाददाता, खन्ना नगर निगम लुधियाना चुनावों में कांग्रेस की शानदार जीत पर खन्ना में जश्न का माहौल रहा। नगर कौंसिल कार्यालय में अध्यक्ष विकास मेहता की अगुआई में लड्डू बांटे गए। मेहता ने कहा कि विरोधी पार्टियों को भी कांग्रेस की बढ़ रही ताकत का अंदाजा हो गया है। मई में होने वाले पंचायती चुनावों के साथ-साथ आगामी वर्ष संभावित लोकसभा चुनावों में भी कांग्रेस की शानदार जीत होगी। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ज¨तदर पाठक, पार्षद गुरमीत नागपाल, पार्षद र¨वदरपाल ¨सह बब्बू, गगनदीप ¨सह कालीराव, संदीप घई भी मौजूद थे। वहीं अनाज मंडी खन्ना में भी कांग्रेसियों ने जीत का जश्न मनाया। ब्लॉक कांग्रेस देहाती के अध्यक्ष गुरदीप ¨सह रसूलड़ा और यूथ कांग्रेस अध्यक्ष सतनाम ¨सह सोनी रोहणों की अगुआई में लड्डू बांटे गए। इस अवसर पर पर आढ़ती एसोसिएशन अध्यक्ष संजय घई, महासचिव याद¨वदर ¨सह जंडाली, सुशील कुमार शीला, रमनदीप ¨सह, रमन चंद ¨सगला, लवली साहनेवालिया, अविनाश ¨सगला, भरपूर चंद बैक्टर, भगवंत गोयल, राजपाल गिल, सुशील गर्ग, संजू साहनेवालिया, हरदीप नीनू, राजेश मेशी, संदीप घई, अजीतपाल राणो, रमन पासी, मनीष कुमार, जगदीश बस्सी भी मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें