Move to Jagran APP

लुधियाना के खन्ना में कांग्रेसियों ने फूंका अकालियों का रावण रूपी पुतला, नशा तस्करी का लगाया आरोप

खन्ना में कांग्रेस नेताओं ने अकाली नेताओं पर नशा तस्करी का आरोप लगाते हुए उनका पुतला फूंका। यह प्रदर्शन जिला यूथ कांग्रेस प्रधान अमित तिवारी के नेतृत्व में किया गया। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि राज्य में नशा तस्करी के पीछे बिक्रम सिंह मजीठिया का सबसे बड़ा हाथ है।

By Vikas_KumarEdited By: Published: Sat, 07 Nov 2020 02:29 PM (IST)Updated: Sat, 07 Nov 2020 02:29 PM (IST)
लुधियाना के खन्ना में कांग्रेसियों ने फूंका अकालियों का रावण रूपी पुतला, नशा तस्करी का लगाया आरोप
अकाली दल के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता। (जागरण)

खन्ना, [सचिन आनंद]। खन्ना जिला यूथ कांग्रेस की तरफ से शनिवार को अकाली दल के नेताओं का दस सिर का रावण रूपी पुतला फूंका गया। शहर के समराला चौक पर आयोजित इस प्रदर्शन की अगुआई जिला यूथ कांग्रेस प्रधान अमित तिवारी ने की। इसके अलावा ब्लाक कांग्रेस प्रधान जतिंदर पाठक और खन्ना नगर कौंसिल के पूर्व प्रधान विकास मेहता इसमें शामिल हुए।

loksabha election banner

कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि बिक्रम सिंह मजीठिया की सरपरस्ती में पंजाब के गांवों तक नशा तस्करी का नेटवर्क बिछा है। पंजाबी की जवानी को बर्बाद करने वाले मजीठिया अब किस मुंह से लोगों के बीच आकर सियासत कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मजीठिया और उनके कई नजदीकी जल्द ही पंजाब पुलिस के शिकंजे में होंगे। इस दौरान कांग्रेस नेता व कार्यकर्ताओं ने अकाली नेताओं के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।

इस अवसर पर रविंद्र सिंह बब्बू, संदीप घई, राम सिंह खन्ना खुर्द, शैली अटवाल, अमरीश कालिया, नरिंदर वर्मा बौबी, मनिंदर शर्मा मनी, सुरिंदर बावा, जिम्मी मल्होत्रा, राजेश मेशी, सोनू सोफत, गोल्डी शर्मा, गुरी कालीराव, डेविड शर्मा, गुरिंदर सिंह बग्गा, महिंदर पाल जस्सल, सिकन्दर अटवाल, रतन आनंद, नितिन कौशल भी मौजूद रहे।

इन नेताओं के चेहरे थे पुतले पर

कांग्रेसियों द्वारा बनाए गए पुतले में मध्य में बिक्रम सिंह मजीठिया, मनप्रीत सिंह अयाली, शरनजीत सिंह ढिल्लो, महेश इंद्र सिंह अटवाल, ईशर सिंह मेहरबान, यादविंदर सिंह यादू, गुरदीप सिंह राणो के चेहरे शामिल थे।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.