Move to Jagran APP

लुधियाना में कांग्रेस नेत्री संगीता दुबे भाजपा में शामिल, कहा- पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर उठाया कदम

लुधियाना के वार्ड नं-18 की कांग्रेस अध्यक्ष संगीता दुबे (सोनिया दुबे) भाजपा में शामिल हो गई हैं। संगीता दुबे ने कहा कि वह भाजपा की नीतियों से प्रभावित होकर और पार्टी की नीतियों में विश्वास रखते हुए इसका हिस्सा बनी हैं।

By Vikas_KumarEdited By: Published: Tue, 27 Oct 2020 05:58 PM (IST)Updated: Tue, 27 Oct 2020 05:58 PM (IST)
लुधियाना में कांग्रेस नेत्री संगीता दुबे भाजपा में शामिल, कहा- पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर उठाया कदम
भाजपा जिला कार्यालय में सोनिया दुबे का मुंह मीठा करवाती भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष मनिंदर कौर घुम्मन।

लुधियाना, जेएनएन। शहर के वार्ड नं-18 की कांग्रेस अध्यक्ष संगीता दुबे (सोनिया दुबे) भाजपा में शामिल हो गई हैं। भाजपा के जिला प्रधान पुष्पेंद्र सिंगल ने लुधियाना के भाजपा जिला कार्यालय में सोनिया दुबे को सिरोपा देकर पार्टी में शामिल किया।

loksabha election banner

संगीता दुबे ने कहा कि वह भाजपा की नीतियों से प्रभावित होकर और पार्टी की नीतियों में विश्वास रखते हुए इसका हिस्सा बनी हैं। वहीं भाजपा जिला प्रधान ने कहा की भारतीय जनता पार्टी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हर दिन नए आयाम छू रही है और देश का गौरव ऊंचाईयों को छू रहा है। भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष मनिंदर कौर घुम्मन ने कहा कि पार्टी में शामिल होने वाली महिला साथियों को वह विश्वास दिलाती हैं कि महिलाओं के मान-सम्मान में कोई कमी नहीं होगी। भाजपा में महिला शक्ति के मजबूती पर पूरा जोर दिया गया है।

इस मौके पर लुधियाना भाजपा के जिला उपाध्यक्ष सुनील मौदगिल,जिला महामंत्री राम गुप्ता,महिला मोर्चा की अध्यक्ष मनिंदर कौर घुम्मन,जिला सचिव फोकल पॉइंट मंडल के प्रभारी नवल जैन, भाजपा के फोकल पॉइंट मंडल के अध्यक्ष तीर्थ तनेजा,दमनजीत सिंह अनमोल,डॉ.सतीश कुमार,जतिंदर कुमर उपस्थित थे।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.