अकाली दल किसानों की समस्या को राजनीति के तराजू में तोल रहा : बावा
कांग्रेस नेता कृष्ण कुमार बावा ने किसानों के मुद्दे पर अकाली दल और आप को आड़े हाथ लिया है। उन्होंने कहा कि पहले अकाली नेता बिल का समर्थन करते रहे थे। आप भी दिल्ली के बास के इशारे पर पंजाब में सियासी रोटियां सेंक रही है।
लुधियाना, जेएनएन। पंजाब राज्य उद्योग विकास निगम के चेयरमैन कृष्ण कुमार बावा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुआई वाली सरकार ने तीन किसान विरोधी कानून पारित करके देश के किसानों को लेकर नकारात्मक सोच दर्शाई है। बावा ने कहा कि अकाली दल ने हमेशा ही पंजाब की किसानो के नाम पर राजनीतिक रोटिया सेंकी हैं।
उन्होंने कहा कि दिल्ली में किसान विरोधी कानूनों पर हस्ताक्षर करके और तीन महीनों तक वकालत करके अकाली दल कहता रहा कि बिल किसान हितैषी हैं। अपना आधार खिसकते देख अब अकाली दल ने पाला बदल लिया है। अकाली नेता किसानों की समस्या को राजनीतिक तराजू में तोल रहे हैं। वहीं आम आदमी पार्टी द्वारा दिल्ली के इशारों पर सियासी रोटियां सेंकना राजनीतिक दिवालीएपन की निशानी है।
बावा ने कहा कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने हमेशा पंजाब के हितों की लड़ाई लड़ी है। जब पंजाबी बोलने वाले क्षेत्रों का मुद्दा उठा था तो कैप्टन अमरिंदर सिंह मोर्चे पर डट गए थे। जब पंजाब के पानी की बात उठी, तब भी कैप्टन सिंह ने पंजाब विधान सभा में प्रस्ताव लाकर दुनिया को किसान हितैषी होने का प्रमाण दिया था।
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें