Civil Hospital के जच्चा-बच्चा विभाग में सफाई कर्मी ने मरीजों से की बदसलूकी, परिजनों का हंगामा Ludhiana News
सिविल अस्पताल की इमरजेंसी में ड्यूटी पर तैनात डॉ. शीतल शर्मा ने बताया कि उनके पास लिखित शिकायत आई है। इसके बारे में एसएमओ डॉ. अविनाश जिंदल को जानकारी दे दी गई है।
लुधियाना, जेएनएन। सिविल अस्पताल में बने जच्चा- बच्चा विभाग में शुक्रवार की रात एक सफाई कर्मचारी ने मरीजों व उनके परिजनों के साथ बदसलूकी की। इस पर परिजनों ने हंगामा कर दिया। पुलिस चौकी के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। पीड़ित परिवारों ने मामले की शिकायत पुलिस चौकी व इमरजेंसी मे ड्यूटी पर पर तैनात डॉक्टर को की।
ताजपुर रोड निवासी बलविंदर सिंह ने बताया कि वह प्राइवेट कंपनी में काम करता है। पत्नी मोनिका को बुधवार की सुबह अस्पताल में दाखिल करवाया। वीरवार की सुबह पत्नी ने बेटी को जन्म दिया। शुक्रवार की रात वह घर पर खाना लेने चला गया। पीछे से अस्पताल में सफाई कर्मचारी ने उसकी पत्नी व मां के साथ बदसलूकी की और उन्हें अस्पताल से बाहर निकलने को कहा।
वहीं राड़ा साहिब स्थित कड़ानी गांव की रहने वाली बुजुर्ग महिला ने बताया कि उनकी बहू अमना को दो दिन पहले खन्ना के सरकारी अस्पताल से सिविल अस्पताल में रेफर किया गया था। शुक्रवार की रात उनके साथ सफाई कर्मचारी ने बदसलूकी की है। उन्होंने इमरजेंसी में ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर को लिखित में शिकायत की है।वहीं अस्पताल में मौजूद अन्य कई लोगों का भी कहना है कि सफाई कर्मचारी इससे पहले भी कई बार मरीजों के साथ बुरा बर्ताव कर चुके हैं। अकसर इस तरह के कई मामले सामने आते रहते हैं। उन्होंने अस्पताल प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है।
परिवार को बुलाया: डॉ. शीतल
सिविल अस्पताल की इमरजेंसी में ड्यूटी पर तैनात डॉ. शीतल शर्मा ने बताया कि उनके पास लिखित शिकायत आई है। इसके बारे में एसएमओ डॉ. अविनाश जिंदल को जानकारी दे दी गई है। पीडि़त परिवार को शनिवार की सुबह एसएमओ से मिलने को बुलाया गया है। मामले में जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ नियमों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें