Move to Jagran APP

भारत-पाक जंग में सराहनीय काम करने वाले कर्नल भाग सिंह तिहाड़ा का निधन

इंडियन एक्स सर्विसेज के सूबा प्रधान कर्नल भाग सिंह तिहाड़ा का शुक्रवार रात को निधन हो गया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 07 Jul 2019 06:21 AM (IST)Updated: Sun, 07 Jul 2019 06:21 AM (IST)
भारत-पाक जंग में सराहनीय काम करने वाले कर्नल भाग सिंह तिहाड़ा का निधन
भारत-पाक जंग में सराहनीय काम करने वाले कर्नल भाग सिंह तिहाड़ा का निधन

जागरण संवाददाता, जगराओं : पूरे पंजाब के पूर्व सैनिकों में उस समय शोक की लहर दौड़ गई जब इंडियन एक्स सर्विसेज के सूबा प्रधान कर्नल भाग सिंह तिहाड़ा का शुक्रवार रात का देहांत हुआ। देश के प्रति वफादारी व फौजी वर्दी की मान-मर्यादा के प्रतीक कर्नल भाग सिंह ने बतौर अफसर इंडियन आर्मीं में 27 वर्ष सेवा की थी। वह जून 1969 में इंडियन मिलिट्री अकादमी देहरादून से अफसर बने और नवंबर 1996 बतौर कर्नल रिटायर हुए। वर्ष 1971 की भारत-पाकिस्तान जंग में बहुत ही सराहनीय काम किया है। श्रीलंका में जब भारतीय फौज को भेजा गया तो कर्नल भाग सिंह को फील्ड ऑर्डिनेंस डिपो के इंचार्ज के तौर पर भेजा गया। कर्नल साहब ने अपनी इस ड्यूटी बखूबी से निभाया। इसके बाद उन्हें विशेष सेना मेडल से सम्मानित किया गया। कर्नल भाग सिंह खुद एक उच्चकोटि के बास्केटबॉल खिलाड़ी थे। सर्विस के दौरान वह कोरिया की राजधानी सियोल में हुए एशियन गेम्स में भारतीय टीम के सदस्य थे। पूरे देश में कर्नल साहिब ने सर्विस गेम्स का आयोजन करवाया और खुद खिलाड़ी या रेफरी के तौर पर हिस्सा लेते रहे। फौज से रिटायर होने के बाद 1997 में कर्नल भाग सिंह को इंडियन एक्स सर्विस लीग के जिला लुधियाना का प्रधान बनाया गया था। इसके बाद वह सूबा डिप्टी प्रधान व सूबा प्रधान बने। लंबे समय के दौरान कर्नल भाग सिंह ने पूर्व सैनिकों के मामले सरकार तक पहुंचाए, जिसमें वन रैंक वन पेंशन का हल करवाया और पूर्व सैनिकों की लटकती इस मांग को सरकार से लागू करवाया। इसके अलावा हरेक जिले में सीएसडी कैंटीनें भी खुलवाई। कर्नल भाग सिंह पूरी जिदगी देश व देशवासियों की सेवा को समर्पित रहे। कर्नल भाग सिंह तिहाड़ा का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव तिहाड़ा में सोमवार को किया जाएगा।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.