पंजाब में शीतलहर का कहर जारी, बठिंडा सबसे ठंडा; 20 जनवरी तक राहत नहीं
पंजाब में धुंध और शीतलहर जारी है, बठिंडा 3.2 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे ठंडा रहा। चंडीगढ़ समेत तीन जिलों ...और पढ़ें
-1768445027096_m.webp)
पंजाब में बठिंडा रहा सबसे ठंडा, 20 तक नहीं मिलेगी राहत।
HighLights
बठिंडा 3.2 डिग्री सेल्सियस के साथ पंजाब में सबसे ठंडा रहा।
चंडीगढ़ सहित तीन जिलों में शीत दिन की स्थिति दर्ज की गई।
घने कोहरे से दृश्यता कम हुई, स्कूल में उपस्थिति घटी।
जागरण संवाददाता, लुधियाना। पंजाब में धुंध और शीतलहर जारी है। बुधवार को बठिंडा सबसे ठंडा रहा। यहां का न्यूनतम तापमान सबसे कम 3.2 डिग्री दर्ज किया गया। चंडीगढ़ सहित तीन जिलों में शीत दिन की स्थिति रही।
यहां अधिकतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम रहा है। अमृतसर में न्यूनतम तापमान 4.3 डिग्री सेल्सियस रहा। इसी तरह पटियाला का न्यूनतम तापमान 4.4 व अधिकतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस रहा।
बुधवार को दिन भर धुंध छाई रही। दृश्यता बेहद कम रहने से वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। इसी बीच छुट्टियां खत्म होने पर स्कूल खुले, लेकिन बच्चों की उपस्थिति कम रही।
