विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

न्यू चंडीगढ़ के पास 200 से 300 एकड़ भूमि पर बनेगी फिल्म सिटी, जागरण फिल्म फेस्टिवल में CM मान का एलान

By Dinesh SharmaEdited By: Prince Sharma
Published: Sat, 03 Oct 2026 08:05 AM (IST)

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लुधियाना में दैनिक जागरण फिल्म फेस्टिवल के उद्घाटन पर न्यू चंडीगढ़ के पास 200-300 एकड़ में फिल्म सिटी बनाने की घोषणा की।

लुधियाना के सिनेपोलिस में शुक्रवार को मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दीप प्रज्वलित कर जागरण फिल्म फेस्टिवल का उद्घाटन किया।  (जागरण फोटो)

लुधियाना के सिनेपोलिस में शुक्रवार को मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दीप प्रज्वलित कर जागरण फिल्म फेस्टिवल का उद्घाटन किया।  (जागरण फोटो)

HighLights

  1. CM मान ने न्यू चंडीगढ़ के पास फिल्म सिटी बनाने की घोषणा की

  2. 200-300 एकड़ में बनेगी फिल्म सिटी, पंजाबी सिनेमा को मिलेगा बढ़ावा

  3. लुधियाना में दैनिक जागरण फिल्म फेस्टिवल का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ

दिनेश शर्मा, लुधियाना। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लुधियाना के सिनेपोलिस एमबीडी माल में शुक्रवार को दैनिक जागरण फिल्म फेस्टिवल के शुभारंभ के अवसर पर बड़ी घोषणा की है।

पंजाब में न्यू चंडीगढ़ के पास 200 से 300 एकड़ में फिल्म सिटी बनेगी। इसे लेकर सरकार की कई प्रोड्यूसरों से बात हो चुकी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बॉलीवुड के लोग पंजाब में फिल्मों की शूटिंग करने आते हैं। यहां पर सरसों के पीले फूलों के खेत हैं। हरियाली है, भाखड़ा बांध की झीलें हैं। अबोहर और फाजिल्का में पुराने घर हैं।

कई फिल्मों की शूटिंग यहां हुई है। यही नहीं, कंडी एरिया में तो खूब हरियाली है। उन्होंने कहा कि फिल्मों की शूटिंग के बाद पोस्ट प्रोडक्शन का काम भी यहीं होगा।

इससे पंजाबी सिनेमा भी बेहतर होगा। इस मौके पर पर्यावरणविद् एवं राज्यसभा सदस्य संत बलबीर सिंह सीचेवाल, कैबिनेट मंत्री हरदीप मुंडियां, लुधियाना की मेयर इंदरजीत कौर सहित कई गणमान्य उपस्थित थे। पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया शनिवार को फेस्टिवल में शामिल होंगे।

दैनिक जागरण फिल्म फेस्टिवल: सिनेमा से जोड़ने का सराहनीय प्रयास

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दैनिक जागरण के फिल्म फेस्टिवल की मंच से खूब सराहना की। उन्होंने कहा कि यह लोगों को सिनेमा से जोड़ने का अनोखा प्रयास है। तीन दिन में एक ही जगह, एक छत के नीचे हिंदी, पंजाबी, साउथ और विदेशी फिल्में भी देखने को मिलेंगी। जिंदगी के बारे में बहुत कुछ सीखने को मिलेगा। पहले ऐसा नहीं होता था, लेकिन अब दैनिक जागरण यह अवसर दे रहा है। इससे सिनेमा का दायरा बहुत बड़ा हो जाता है।

सीएम ने एक किस्सा किया साझा... पहले पैसे लेकर जाता था गांवों में, अब देने जाता हूं

मुख्यमंत्री ने एक किस्सा साझा किया, जिसमें बताया कि जब वे कलाकार थे तो पैसे लेकर गांवों में कार्यक्रम करने जाते थे। अब जब मुख्यमंत्री बनने के बाद बरनाला के एक गांव में गए तो वहां लोगों ने हिसाब लगा रखा था।

वे कहने लगे कि 1998 में आप दो लाख रुपये लेकर टूर्नामेंट में आए थे। आज के हिसाब से ब्याज जोड़कर 35 लाख रुपये बन गए हैं। सीएम ने कहा कि अब कलाकार नहीं हूं, जो जिम्मेदारी लोगों ने सौंपी है, उसे निभा रहा हूं।

punjab_CM_news

लुधियाना के सिनेपोलिस में शुक्रवार को मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दीप प्रज्वलित कर जागरण फिल्म फेस्टिवल का उद्घाटन किया। इस दौरान (बाएं से) जागरण प्रकाशन लिमिटेड पंजाब के महाप्रबंधक नीरज शर्मा, पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां, केएनएस कंग, दैनिक जागरण पंजाब व चंडीगढ़ के स्थानीय संपादक अमित शर्मा, सीआइसीयू के हनी सेठी, विधायक कुलवंत सिंह सिद्धू, मेयर इंदरजीत कौर, एडवोकेट परमवीर सिंह, दैनिक जागरण ग्रेटर पंजाब के मुख्य महाप्रबंधक मोहिंदर कुमार और राज्यसभा सदस्य संत बलबीर सिंह सीचेवाल भी उपस्थित रहे lविजय शर्मा।