Ludhiana Weather Alert! लुधियाना में माैसम का बदला मिजाज, बूंदाबांदी के साथ बारिश शुरू; सुबह से छाए थे बादल
Ludhiana Weather Alert! शहर में दो दिनों तक तेज धूप खिलने के बाद रविवार को बारिश शुरू हाे गई। सुबह से ही बादलाें ने शहर में डेरा जमाए रखा था। सुबह छह बजे से ही बादल छा गए थे।
जागरण संवाददाता, लुधियाना। Ludhiana Weather Alert! शहर में दो दिनों तक तेज धूप खिलने के बाद रविवार को बारिश शुरू हाे गई। सुबह से ही बादलाें ने शहर में डेरा जमाए रखा था। सुबह छह बजे से ही बादल छाए हुए थे। इसके साथ ही 3 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चली। इसके चलते शहर में ठंड एकाएक बढ़ गई है। बारिश के बाद तापमान में भी गिरावट आनी शुरू हाे गई है। लोगों को फिर से गर्म ऊनी कपड़े निकालने पड़ गए। वहीं एक्यूआइ भी बढ़कर 191 रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग की ने दोपहर बाद बूंदाबांदी और बारिश के आसार जताए थे।
वहीं हिमाचल प्रदेश के ऊपरी हिस्सो में बर्फबारी होने के चलते मैदानी इलाकों में ठंड का प्रकाेप बढ़ना शुरू हाे गया है। शीतलहर के कारण कंपकंपी छूट रही है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार कल भी बादल छाए रहेंगे और बारिश की भी संभावना है। ठंड का माैसम बढ़ने से लुधियाना के बाजाराें में गर्म कपड़ाें की सेल अचानक बढ़ गई है। लाेग बड़ी संख्या में खरीदारी करते हुए देखे जा सकते हैं।
यह भी पढ़ें-लुधियाना में नए निवेश पर पीपीसीबी का अडंगा, 500 यूनिट काे चलाने की नहीं मिल रही मंजूरी; जानें कारण
शहर में बनी थी स्मॉग की स्थिति
बता दें कि इस साल नवंबर महीना बिल्कुल ड्राई रहा है। थोड़ी सी भी बारिश नहीं हुई है, जिसकी वजह से अभी तक स्मॉग की स्थिति बनी हुई थी। सुबह और शाम के वक़्त स्मॉग को देखा जा सकता था। मौसम वैज्ञानिक बार-बार कह रहे हैं कि स्मॉग को हटाने के लिए बारिश बेहद जरूरी है। इससे ही लाेगाें काे बामारियाें से लाेगाें काे राहत मिल सकती है। हालांकि इस साल मानसून के सीजन में जबरदस्त बारिश जरूर हुई थी लेकिन उसके बाद माैसम में बदलाव नहीं आ सका।
यह भी पढ़ें-PowerCut In Ludhiana: लुधियाना के कई इलाकों में आज बंद रहेगी बिजली, जाने कितने घंटे लगेगा कट