समझौते के लिए आए दो पक्षों में चले ईट-पत्थर
समझौते के लिए आए दो पक्षों में सिविल अस्पताल के सामने जम कर ईट-पत्थर चले। गनीमत रही की कोई भी व्यक्ति जख्मी नहीं हुआ।
संवाद सहयोगी, समराला : समझौते के लिए आए दो पक्षों में सिविल अस्पताल के सामने जम कर ईट-पत्थर चले। गनीमत रही की कोई भी व्यक्ति जख्मी नहीं हुआ। इस दौरान जब संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची तो दोनो पक्ष फरार हो गया।
कुछ दिन पहले हुई थी मारपीट, घायल युवक का चल रहा है इलाज
इस संबंध में एक पक्ष के व्यक्ति ने बताया कि दूसरे पक्ष के लोगों ने उसके लड़के मारपीट की थी, जिसका इलाज सिविल अस्पताल में चल रहा है। समझौते के लिए शुक्रवार शाम को दोनो पक्ष एकत्र हुए थे। लेकिन राजीनामा नहीं हो सका। इस दौरान किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में तकरार बढ़ गई और देखते ही देते दोनों तरफ से ईट पत्थर चलने लगे।
सिविल अस्पताल में दस साल पहले भी हुई थी घटना
उल्लेखनीय है कि सिविल अस्पताल मे दस वर्ष पहले भी इस तरह की घटना हुई थी। एक पक्ष के कांग्रेस सरपंच का तेजधार हथियार से कत्ल कर दिया गया था। इस घटना के बाद से कुछ समय के लिए अस्पताल में पुलिस की तैनाती भी की गई थी, जिसे बाद में हटा लिया गया था।
एसएमओ ने कहा, डाक्टर ने पुलिस से की है शिकायत
एसएमओ डाक्टर तारकजोत सिंह ने कहा कि इस बारे मे ड्यूटी पर तैनात डाक्टर द्वारा पुलिस को शिकायत की दी गई है।
बयान दर्ज किए जा रहे हैं
दूसरी तरफ थाना इंचार्ज इंस्पेक्टर कुलजिदर सिंह गरेवाल ने कहा कि इलाके मे किसी भी तरह की गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। दोनों पक्ष के व्यक्तियों के बयान लिए जा रहे हैं।