दीपमाला से सजेंगे शहर के मंदिर
अयोध्या राम जन्म भूमि को लेकर शहर के मंदिरों पर दीपमाला की जाएगी।
संस, लुधियाना :
अयोध्या राम जन्म भूमि को लेकर शहर के मंदिरों पर दीपमाला की जाएगी। इसके लिए संस्थाओं ने तैयारियां पूरी कर ली है। महानगर के अलग अलग धर्म स्थलों पर राम जन्मभूमि के पूजन पर कार्यक्रम होंगे। इसी क्रम में श्री राम दरबार किचलू नगर में बुधवार को भूमि पूजन के दौरान महारुद्राभिषेक किया जाएगा। पुजारी पंडित सत्य नारायण ने कहा कि रात्रि को मंदिर लाइटों से जगमगाएगा। इसी क्रम में शिव वेल्फेयर सोसायटी की ओर से भगवान श्री राम को लड्डू का भोग लगाकर बांटा जाएगा। घी के दीये जलाएं जाएंगे। इसके अलावा आतिशबाजी की जाएगी। श्री रामलीला कमेटी दरेसी के सदस्य दिनेश मरवाहा ने कहा कि इस भव्य उत्सव का लंबे वक्त से इंतजार था। इसी तरह हनुमान मंदिर में पंडित दूली चंद के सानिध्य में आरती होगी। वहीं सिद्धपीठ दंडी स्वामी मंदिर, टूटियां वाला मंदिर, साधु आश्रम, वेद मंदिर, संगला वाला शिवाला में दीये सहित प्रसाद बांटा जाएगा।
शिव मंदिर के निर्माण कार्य का नींव पत्थर आज संस, लुधियाना : शिव मंदिर के निर्माण कार्य का नींव पत्थर गीतिका वैली में पांच अगस्त को रखा जाएगा। इसके लिए तैयारियां पूरी हो गई हैं। यह वो दिन होगा, जब अयोध्या में राम जन्म भूमि पूजन कर दीपमाला की जाएगी। यह विचार जेएलडी एस्टेट संगोवाल गीतिका वैली में आयोजित प्रबंधक कमेटी की मीटिग में विजय बांसल ने रखे। उन्होंने कहा कि अयोध्या नगरी में प्रभु श्री राम के भव्य मंदिर के भूमि पूजन के चलते इस दिन को चुना है। जिस समय अयोध्या में काम का शुभारंभ होगा, उसी दौरान नींव पत्थर रखा जाएगा।