Chandigarh University MMS leaked: पंजाब के इस स्कूल में भी कई छात्राओं के वीडियो हाे गए थे वायरल, सुर्खियाें में रहा था मामला
Chandigarh Girls Hostel MMS Latest News Updates पंजाब के एक स्कूल में भी याैन शाैषण का मामला काफी सुर्खियाें में रहा था। यहां स्कूल संचालक कई वर्षों से छात्रों का यौन शोषण करता था और उन्हें डरा धमकाकर चुप करा देता था।
आनलाइन डेस्क, नंगल (रूपनगर)। Punjab MMS Scandal पंजाब के मोहाली स्थित एक निजी यूनिवर्सिटी में एक छात्रा द्वारा साथी छात्राओं का बाथरूम में नहाते हुए वीडियो बनाने का मामला काफी सुर्खियाें में है। 60 छात्राओं का वीडियाे एक साथ वायरल हाेने के बाद हड़कंप मच गया है। इस घटना के तार हिमाचल प्रदेश से भी जुड़ रहे हैं। इस घटना ने पंजाब स्थित नंगल के एक स्कूल में याैन शाेषण की यादें ताजा कर दी है। यहां एक स्कूल संचालक अमृतपाल धीमान पर छात्राओं का यौन शोषण करने का आरोप लगा था।
स्कूल संचालक कई वर्षों से छात्रों का यौन शोषण करता था और उन्हें डरा धमकाकर चुप करा देता था। मामला तब खुला जब स्कूल का खराब कंप्यूटर ठीक होने के लिए मैकेनिक के पास पहुंचा। कंप्यूटर से कई छात्राओं के यौन शोषण के वीडियो मिले। यह वीडियो वायरल हो गए। जिन छात्राओं का यौन शोषण हुआ उसमें से कई नाबालिग हैं। इस मामले में प्रिंसिपल का दाेस्त भी गिरफ्तार हुआ था।
शारीरिक शोषण का बड़ा स्कैंडल
शिकायतकर्ता अश्वनी कुमार ने कहा है कि छात्राओं से शारीरिक शोषण का यह मामला बहुत बड़ा स्कैंडल है, जिसकी काफी बड़ी चेन हो सकती है। इसलिए पुलिस प्रशासन को जांच का दायरा बढ़ा देना चाहिए। उम्मीद है कि बिना दबाव में आकर मामला दर्ज कर चुकी जिला रूपनगर पुलिस जरूर इस संगीन मामले की जांच करवा कर अपराध में संलिप्त लोगों को बेनकाब करेगी।
यौन शोषण के वीडियो करीब आठ से 10 साल पुराने
बताया जा रहा है कि छात्राओं के यौन शोषण के वीडियो करीब आठ से 10 साल पुराने हैं। यह वीडियो उस समय एक कंप्यूटर मैकेनिक के हाथ लगे थे, जब कंप्यूटर को खराब होने के बाद ठीक करवाने भेजा था, लेकिन उस समय यह वीडियो क्यों सामने नहीं आए, यह भी लोगों में चर्चा बन चुका है। सालों बाद इस मामले के उजागर होने के कारणों का पता तो शुरू हुई जांच के बाद ही चलेगा, लेकिन फिलहाल यह मामला इलाके में लगातार हर किसी की जुबान पर हैरानी का विषय बन चुका है।