चेयरमैन बनने के बाद पहली बार जगराओं पहुंचे टिक्का का स्वागत
कैप्टन सरकार राज्य की आर्थिक खुशहाली व औद्योगिक क्षेत्र की बेहतरी के लिए कार्य कर रही है।
संस, जगराओं : कैप्टन सरकार राज्य की आर्थिक खुशहाली व औद्योगिक क्षेत्र की बेहतरी के लिए कार्य कर रही है। सरकार की ओर से मोहाली में करवाए गए दो दिवसीय सम्मलेन इनवेस्ट पंजाब में दुनिया भर के निवेशकों ने राज्य में निवेश करने के लिए सहमति दी है।
ये बातें शुक्रवार को पंजाब मीडियम इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बोर्ड के चेयरमैन अमरजीत सिंह टिक्का ने ब्लॉक कांग्रेस जगराओं (शहरी) के प्रधान रविदर सभ्रवाल वीना के निवास पर पत्रकारों से कही। चेयरमैन बनने के बाद पहली बार शहर पहुंचने पर प्रधान सभ्रवाल ने टिक्का का मुंह मीठा करवाते हुए उन्हें दोशाला देकर सम्मानित किया। इस मौके पूर्व मंत्री मलकीत सिंह दाखा, जिला कांग्रेस लुधियाना (देहाती) के पूर्व प्रधान गुरदेव सिंह लापरां, ब्लॉक समिति सदस्य सतिदरपाल सिंह ग्रेवाल, पुरुषोत्तम लाल खलीफा, पार्षद कर्मजीत सिंह कैंथ, गुरमेल सिंह कैले, गोपाल शर्मा, भजन सिंह, बिट्टू सभ्रवाल, नछत्तर दौधरिया, पूर्व सरपंच तेज प्रकाश सिंह, पूर्व कौसलर कमलजीत सिंह बिट्टू, लवली शर्मा, साजन मल्होत्रा, गुरजीत सिंह , बंटू जगराओं, प्रिस मलिक, सन्नी सभ्रवाल, मोहित सभ्रवाल व सानू सभ्रवाल उपस्थित रहे।