विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लुधियाना में NRI परिवार से चेन झपटी, 6 महीने के बच्चे को छीनने की भी कोशिश; चंडीगढ़ से लेनी थी फ्लाइट

Published: Sun, 18 Oct 2026 10:20 PM (IST)

लुधियाना-दिल्ली नेशनल हाईवे पर एक ढाबे पर खाना खाने रुके एनआरआई परिवार से बदमाशों ने सोने की चेन झपटी और ...और पढ़ें

लुधियाना में एनआरआई परिवार के साथ लूट का मामला सामने आया है। फाइल फोटो

लुधियाना में एनआरआई परिवार के साथ लूट का मामला सामने आया है। फाइल फोटो

HighLights

  1. एनआरआई परिवार से लुधियाना हाईवे पर चेन झपटी।

  2. बदमाशों ने छह माह के बच्चे को छीनने का प्रयास किया।

  3. साहनेवाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

जागरण संवाददाता, लुधियाना। लुधियाना-दिल्ली नेशनल हाईवे पर साहनेवाल के पास एक ढाबे पर खाना खाने के लिए रुके एनआरआई परिवार के साथ लूट का मामला सामने आया है।

दो बदमाशों ने पहले परिवार के सदस्य हरविंदर सिंह के गले से सोने की चेन झपटी और इसके बाद उनकी गोद से छह माह के बच्चे को छीनने की कोशिश की। वारदात के बाद बदमाश फरार हो गए।

साहनेवाल पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है। कपूरथला के गांव नियामपुर निवासी दविंदर सिंह ने बताया कि वह अपने भाई हरविंदर सिंह के साथ जर्मनी में रहता है। हाल ही में दोनों परिवार अन्य सदस्यों के साथ भारत आए थे।

चंडीगढ़ एयरपोर्ट से जर्मनी लौटने के लिए उनकी फ्लाइट थी। शनिवार रात को एयरपोर्ट जाते समय परिवार साहनेवाल के पास हाईवे किनारे स्थित एक ढाबे पर खाना खाने के लिए रुका था। इसी दौरान बाइक सवार दो बदमाशों ने हरविंदर सिंह के गले से सोने की चेन झपट ली।

इसके बाद आरोपितों ने हरविंदर की गोद में छह माह के बच्चे को भी छीनने का प्रयास किया। हालांकि, वह नाकाम रहे। इसके बाद वह फरार हो गए। थाना साहनेवाल के एएसआई दलवीर सिंह ने बताया कि ढाबे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।